‘बाबा ऐसो वर ढूंडो’ की अभिनेत्री जूही आलम ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की तस्वीर

Juhi aslam become motherJuhi aslam become mother

अपने छोटे कद के बावजूद छोटे परदे पर अपने दमदार अभिनय से लोगो के दिलो में जगह बना चुकी, जूही असलम, के घर खुशियों ने दस्तक दी है| ‘बाबा ऐसो वर ढूंडो’ की अभिनेत्री जूही हाल ही में मां बन गई हैं| एक्ट्रेस ने 19 अगस्त को बेटे को जन्म दिया| जूही ने अपने बेटे का मान मोहम्मद रहीम रखा है |

जूही 9 अक्टूबर 2018 को करीम के साथ शादी के बंधन में बंधी थी | दोनों ने गुप चुप तरीके से शादी की थी जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी थी |

जूही ने रविवार (22 सितंबर) को अपने बेटे की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की| फोटो में उनके पति को अपने बेटे के पैरों को चूमते हुए देखा जा सकता है| तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हर पिता को याद रखना चाहिए कि एक दिन उनका बेटा सलाह के बजाय उनके उदाहरण का पालन करेगा|’

आपको बता दे असल जिंदगी में जूही की हाइट बहुत काम है जूही की हाइट 3. 5 फुट है लेकिन परदे पर उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है |
जूही असलम को विक्रांत मैसी के अपोजिट एनडीटीवी इमेजिन के मशहूर शो ‘बाबा ऐसो वर ढ़ोंडो’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है| इसके बाद जूही ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’, ‘योद्धा हाई’, ‘क़ुबूल है’ और ‘बढ़ो बहू’ में भी नजर आ चुकी है |

Leave a Comment जवाब रद्द करें