सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती के बड़े खुलासे आए सामने

Sushant Singh Rajput and Riya Chakraborty'Sushant Singh Rajput and Riya Chakraborty'

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे एक साल पूरा होने वाला है. पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थिति उनके फ्लैट में बरामद हुआ था. वही सुशांत की मौत के बाद इस केस में ड्रग का मामला सामने आया था जिसके बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग मामले में गिरफ्तार भी किया था. रिया के सिवा भी ड्रग मामले में कई सेलेब्स के नाम सामने आये थे इसके बाद से सीबीआई और एनसीबी जाँच में लगी हुई है.

Riya Chakraborty’s written confession to ncb revealed

हाल ही में सुशांत मामले में एनसीबी ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था, वो इस समय एनसीबी की कस्टडी में है. वही अब रिया की एनसीबी को दिए स्टेटमेंट की डिटेल्स सामने आई हैं, जिसमे उन्होंने कई बड़े खुलासे किये है. रिया ने अपने स्टेटमेंट में सारा अली खान को लेकर भी खुलासा किया है.

Rhea Chakraborty Names Sara Ali Khan in Sushant Singh Rajput Drugs Case

रिपोर्ट के अनुसार रिया ने कहा कि साल 2017 में सारा अली खान ने उन्हें मेरिजुआना और वोडका ऑफर किया था. रिया का यह स्टेटमेंट सुशांत सिंह राजपूत केस में रिकॉर्ड किया गया था. वही रिया ने स्टेटमेंट में ये बात मानी है कि साल 2017 में उनकी और सारा अली खान की ड्रग से संबंधित बात हुई थी. वह हैंगओवर को लेकर रेमिडी थी. सारा ने रिया से आइसक्रीम और मेरिजुआना के बारे में बात की थी. इसे सारा पेन रिलीफ की तरह इस्तेमाल करती थी. इसके साथ ही रिया ने बताया है कि वह और सारा साथ नें मेरिजुआना ज्वाइंट पिया करती थीं. दोनों ने कई बार साथ में ज्वाइंट पिया था.

Sara Ali Khan has revealed that she had dated late actor Sushant Singh Rajput

वही एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा अली खान से भी पूछताछ की थी. रिपोर्ट के अनुसार सारा अली खान ने अपने स्टेटमेंट में सुशांत को डेट करने की बात स्वीकार की थी. साथ ही दोनों थाईलैंड ट्रिप पर भी गए थे.

Rhea Chakraborty claims SSR’s sister and brother-in-law takes drugs with his

इसके साथ ही सूत्रों के अनुसार रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया था कि सुशांत के घर वाले जानते थे कि उन्हें ड्रग्स की लत थी। इतना ही नहीं सुशांत की बहन और जीजा उनके लिए ड्रग्स लाते थे और साथ में सेवन करते थे।वही रिया ने बताया कि सुशांत उनसे मिलने से पहले भी ड्रग्स का सेवन करते थे.

सुशांत मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. वह लगभग एक महीने तक जेल में रही थीं. अब रिया जमानत पर बाहर हैं. रिया के साथ उनके भाई शौविक को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.

Related posts