Entertainment News

धीरज धूपर से लेकर पूजा बैनर्जी तक इन टीवी सेलेब्स के घर 2022 में गूंजी किलकारी

2022 मनोरंजन की दुनिया से जुड़े सितारों के घर ईश्वर की तरफ से उपहार उनके नए बच्चों के रूप में मिला। इस साल कई ऐसे टीवी सेलिब्रिटी है। जिनके घर नन्ही किलकारी गूंजी है। और उन्होंने अपनी फैमिली में एक नए मेहमान का स्वागत किया है तो आइए जानते हैं कौन कौन से टीवी सेलिब्रिटी माता पिता बने है।

देबीना बैनर्जी और गुरमीत सिंह

टीवी की दुनिया में राम सीता के नाम से मशहूर देबिना बनर्जी और गुरमीत सिंह के घर एक नन्ही परी का जन्म 11 नवंबर 2022 को हुआ। फैंस ने गुरमीत और देबिना को नए बच्चे के लिए बहुत सारी बधाइयां दी। आपको बता दें देबीना ने 3 अप्रैल 2022 में ही पहली बच्ची को जन्म दिया था। पहली बच्ची के 7 वे महीने के बाद दूसरी बच्ची को जन्म दिया।

करण पाहवा

यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई फेमस सीरियल में काम कर चुके कारण पाहवा के घर भी नन्हीं किलकारी गुंजी। करण की वाइफ सुप्रिया ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।ये कपल्स शादी के 3 साल बाद माता-पिता बने हैं।

अपूर्व अग्निहोत्री

फिल्म परदेस में राजीव की भूमिका के द्वारा लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री भी 2022 में पापा बन गए हैं। आपको बता दें अपूर्व अग्निहोत्री के यहां शादी के 18 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। अपूर्व और उनकी पत्नी शिल्पा इस बच्ची के जन्म से बहुत खुश है।

कृतिका सेंगर

झांसी की रानी, पुनर्विवाह, और कसम तेरे प्यार की जैसे शानदार सीरियलों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाली कृतिका सेंगर भी मां बन चुकी है। कृतिका ने 12 मई 2022 को एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची के जन्म से कृतिका और उनके पति निकितन धीर काफी खुश है।

डिंपी गांगुली

रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ और फिर राहुल महाजन के स्वयंवर के बाद उनसे शादी और फिर तलाक को लेकर चर्चा में रहीं डिम्पी गांगुली तीसरी बार मां बन चुकी है। उन्होंने 27 जुलाई को तीसरे बच्चे को जन्म दिया। बता दे इस बच्चे को जन्म देने के लिए डिंपी ने वॉटर बर्थ का सहारा लिया था।

धीरज धूपर और बिन्नी अरोड़ा

टीवी के चॉकलेटी बॉय और कुंडली भाग्य मे करण की भूमिका निभाने वाले धीरज धूपर के यहां भी इस साल नन्हीं किलकारी गूंजी। आपको बता दी धीरज की वाइफ विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त 2022 को एक बेटे को जन्म दिया।

पूजा बैनर्जी

कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने इस साल बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था।अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कदम रखते ही उन्होंने शो को अलविदा कहा था।

रुचा हसब्निस

साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं. रुचा दूसरी बार मां बनी हैं. उनके घर बेटे ने जन्म लिया।रुचा हसब्निस स्पॉट लाइट से दूर रहती हैं. पर वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहती हैं. रुचा अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

संगीता घोष

टीवी सीरियल स्वर्ण घर में लीड रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस संगीता घोष ने भी इस साल बच्ची को जन्म दिया है। आपको बता दे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी सभी से छुपाई थी क्योंकि उनका 2015 में मिसकैरेज हो गया था।

मोहिना कुमारी सिंह

टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम पूर्व एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह भी इस साल मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। फैंस ने उन्हें काफी बधाइयां भी दी।

नताशा शर्मा और आदित्य रेडिज

टीवी के पॉपुलर शो ‘ना आना इस देस लाडो’ की जोड़ी नताशा शर्मा और आदित्य रेडिज माता पिता बने। आपको बता दे शादी के करीब 10 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

दिशा वकानी

सालों से हमारा मनोरंजन करने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी कि दिशा वकानी जिनका लंबे समय से लोगों को शो में इंतजार है वह भी इस साल मां बन चुकी हैं। आपको बता दें दिशा दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। फैंस ने उन्हें इन खुशियों के लिए बधाइयां दी और साथ ही उनके शो में लौटने की गुजारिश भी करी।

विपुल रॉय

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर भी इस नन्हीं किलकारियां गूंजी।उनकी वाइफ मेलिस एटिसी ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। फैंस ने इन न्यूली पैरंट्स को बहुत सारी बधाइयां दी।

अंकित गेरा

टीवी के कई सीरियल में अपनी पहचान बनाने वाले अंकित गेरा के घर भी खुशियां इस साल आई। अंकित की पत्नी राशि ने 13 जून 2022 को एक बेटे को जन्म दिया

Bipasha Basu, Mohena Kumari, Priyanka Chopra to Alia Bhatt,40 Celebrities who become Parents in 2022
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago