अरिजीत सिंह से लेकर अमिताभ बच्चन तक सिंपल है इन सेलेब्रिटी की लाईफ स्टाइल

property but simple by personalityproperty but simple by personality

कहते है ग्लैमर की लाइफ बड़ी ही रंगीन होती है। यहां जिंदगी शुरू होती है।कब दिन शुरू होता है कब रात पता ही नहीं चलता। हर कोई यहां पर खुद को दूसरे से बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोग हैं से इस इंडस्ट्री में जिनके पास पैसा बहुत है नाम भी बहुत है लेकिन झूठा दिखावा नहीं करते वह सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं तो आइए जानते हैं ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में जो जीते हैं इस ग्लैमर भरी दुनिया में सिंपल सी लाइफ

अरिजीत सिंह

करोड़ों के मालिक अरिजीत जीते हैं सिंपल लाइफ स्टाइल

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना लिया है।लोग उनके गाने सिर्फ सुनते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें दिल से महसूस भी करते हैं।बता दें कि अरिजीत सिंह को किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग भी कहा जाता है। यही वजह है कि वह इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार हैं।अरिजीत इंडस्ट्री के हाईएस्ट टैक्सपेयर भी हैं. इसके अलावा वह एक एनजीओ का भी हिस्सा हैं. हालांकि, सुपरस्टार होने के बावजूद वह बेहद सिंपल जिंदगी जीते है।

नाना पाटेकर

करोड़ो के मालिक नाना पाटेकर का दूसरा नाम ही सादगी है

फिल्मों में अपनी अलग ही एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर नाना पाटेकर प्रॉपर्टी के मामले में किसी से कम नहीं है।नाना पाटेकर 10 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इसमें उनके पास मौजूद फॉर्महाउस, कारें और अन्य प्रापॅर्टी भी शामिल है। इतना सबकुछ होने के बावजूद नाना पाटेकर बेहद सिंपल तरीके से रहते हैं। नाना को उनकी सादगीभरी जिंदगी के लिए भी जाना जाता है।

अक्षय कुमार

Bollywood के खिलाड़ी कुमार हैं इतने सिंपल

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बात करें तो वह अनुशासन में रहना पसंद करते है। वह स्ट्रीक(strict) रुटीन फॉलो करते हैं। सुबह जल्दी उठना टाइम पर काम करना और रात को समय पर सो जाना। अक्षय बुरी आदतों से दूर रहते हैं। एक्टर को कुकिंग का भी काफी शौक है।

अमिताभ बच्चन

बिग बी की लाईफ इतनी सिंपल है

महानायक अमिताभ बच्चन के लाइफस्टाइल को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी साधारण जिंदगी जीते है। उन्हें घर का बना खाना ही पसंद है।अमिताभ फिट रहने के लिए जिम जाते हैं या वेट उठाते हैं। वास्तव में वो एक सादा जीवन जीते हैं, सादा खाते हैं, वॉक पर जाते हैं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते हैं। सबसे बड़ी बात वो शराब, चाय या कॉफी जैसे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूर रहते हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद हैं प्योर वेजीटेरियन मैन

एक्टर शाहिद कपूर 2 बच्चों के पिता है। शाहिद खुद बच्चों के साथ बच्चे बन जाते है। सोशल मीडिया अंकाउट पर आपको उनकी मस्ती भरी तस्वीरों की एक झलक आसानी से देखने को मिल जाएगी।खुद को बेहतर बनाने, फिट और स्वस्थ रखने के लिए शाहिद कपूर मांस या उससे बने भोजन का सेवन नहीं करते हैं।कुछ साल पहले शाकाहारी बनने के बाद शाहिद ने दूध उत्पादों और ग्लूटेन को छोड़ दिया, क्योंकि दूध और दही में कुछ मात्रा में शुगर होती है। वहीं, ग्लूटेन मुक्त जीवन शैली हमारे पाचन को स्वस्थ और बेहतर करने में मदद करती है, साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और ऊर्जा के स्तर को सुधारने के लिए भी लाभदायक है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन करते हैं ड्रिंक और पार्टी से परहेज

ऋतिक रोशन अपनी डाइट प्लान को लेकर काफी ज्यादा सख्त हैं। वे पार्टी व ड्रिंक से दूर रहते हैं। अपनी मस्कुलर बॉडी के लिए वे हाई प्रोटीन और कार्ब से भरपूर डाइट लेते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट वह काफी हैवी करते हैं। ब्रेकफास्ट में 8 अंडे, मल्टीग्रेन टोस्ट व जूस लेते हैं। लंच में भी चिकन, ब्राउन राइस और सलाद खाना पसंद करते हैं। स्नेक्स ने वे ड्राई फूड्स, प्रोटीन शेक लेते हैं, जबकि डिनर वह लाइट करते हैं। डिनर में वे एग व्हाइट, फ्रूट, सैलेड खाना पसंद करते हैं। यह रूटीन ही उनको शारीरिक रूप से फिट बनाए रखती हैं।

सलमान खान

इतने सिंपल हैं बॉलीवु़ड के भाईजान

भाईजान सलमान खान सब के चहेते एक्टर है लेकिन घर में वह भी काफी सिंपल दिखते है। लॉकडाउन के दौरान उनकी कई वीडियोज वायरल हुई जिसमें वह खेतों में ट्रेक्टर(Tracktor) चलाते हुए दिखाई दिए।

आमिर खान

आमिर खान की सिंपल है लाईफ स्टाइल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने काम या फिर फैमिली के साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। आमिर स्टारडम से कोसों दूर रहते है।फिल्मों के अलावा आमिर अपने बिजनेस बैंड प्रोमोशंस, एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब पैसा कमाते हैं. अगर आप आमिर की कमाई के बारे में बात करें तो उन्होंने अभी तक 61 फिल्में की है और वह हर फिल्म का करीबन 50 से ₹ 60 करोड़ चार्ज करते हैं। इसके बाबजूद भी आमिर सिंपल सी लाईफ जीते हैं। वह न तो ज्यादा पार्टी करते हैं न ही इन सब चीजों में इन्वॉल्व रहते हैं।

Related posts