अर्पिता खान की ईद पार्टी में सितारों ने की शिरकत, कियारा और सिद्धार्थ साथ आए नज़र  

Bollywood Eid party 2022Bollywood Eid party 2022

बॉलीवुड सितारे सभी त्योहार धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। बीते दिन देशभर मे ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया था हर साल बॉलीवुड के भाईजान ईद की पार्टी अपने घर रखते हैं लेकिन इस साल सलमान खान ने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन नहीं किया है। ऐसे में सलमान खान की जगह उनकी अर्पिता खान ने बीती रात बॉलीवुड सितारों को ईद की शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी.

Bollywood Stars attended Arpita Khan’s Eid party

अर्पिता खान ने ईद के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अर्पिता की पार्टी में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान, जैकलिन फर्नांडीस, तुषार कपूर, सुष्मिता सेन अपनी बेटी संग, हुमा कुरैशी, संजय कपूर, शनाया कपूर, वरुण शर्मा, अनिल कपूर, करण जौहर और कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की.

Sidharth Kiara seen together amid breakup rumours

अर्पिता खान और आयुष शर्मा की पार्टी में अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी साथ नज़र आये जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया. वही पार्टी से इस कपल का बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा मीडिया को पोज़ देती नज़र आती है जिसके बाद सिद्धार्थ मीडिया के आगे पोज़ देते है तो कियारा रुक के उनका इंतज़ार करती दिखी. जिसके बाद दोनों ने साथ में पार्टी में एंट्री ली.

इस पार्टी में बिग बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी पहुंची थी. पार्टी में शहनाज सलमान खान से मिली थी और दोनों के क्यूट मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. सामने आये वीडियो में से एक में शहनाज़ और सलमान किसी बात पर हस्ते नज़र आये आये. वही शहनाज कभी सलमान को गले लगते और कभी उन्हें किस करती दिखी.

Shahnaz Gill showered love on Salman Khan at Eid party

इसके सिवा अन्य वीडियो में शहनाज सलमान का हाथ पकड़ बोलती दिखी की छोड़ कर आओ मुझे जिसके बाद वो मीडिया फोटोग्राफर्स को देख का कहती हैं कि देखो सभी लोग सलमान सर मुझे छोड़ने आए हैं. सलमान और शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है फैंस को दोनों की क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. आपको बता दे की खबरे है कि शहनाज़ गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नज़र आने वाली है.

Related posts