अमृता अरोड़ा के घर पर बॉलीवुड स्टार्स ने की जम कर पार्टी, तस्वीरें हुई वायरल

Amrita AroraAmrita Arora

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने कामो में बिजी रहते है लेकिन अपने बिज़ी शिड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर चिल करना नहीं भूलते। कोई न कोई सेलेब अपने घर पार्टी थ्रू करते रहते है. वही हाल ही में अमृता अरोड़ा ने अपने घर एक पार्टी थ्रू की थी.

Bollywood celebs at Amrita Arora’s house party

बुधवार यानि 24 मार्च को बॉलीवुड सट्रेस्स अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे. अमिता की पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस पार्टी में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान, गौरी ख़ान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला और संजय कपूर शामिल हुए थे.

Arjun Kapoor and Malaika Arora’s Romantic picture from Amrita arora house party

इस पार्टी से सोशल मीडिया पर लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है. अर्जुन और मलाइका की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें वो करण जौहर के साथ सोफे पर बैठे हैं। इस फोटो में मलाइका, अर्जुन के काफी पास बैठी हैं और अर्जुन ने मलाइका की कमर पर हाथ रखा हुआ है. फैंस इस लविंग फोटो को काफी पसंद कर रहे है.

Amrita Arora and Manish Malhotra

करण जौहर ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है. इसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला दिखी. वही मनीष मल्होत्रा ने भी पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की. जिसमे से एक उन्होंने पुरे ग्रुप के साथ शेयर की इसके साथ ही अमृता संग मनीष ने एक पिक शेयर की इस पिक में अमृता मनीषा के गाल पर किस करती नज़र आयी. सभी ने इस पार्टी में काफी एन्जॉय और चिल किया.

Related posts