इमरान हाशमी – महेश भट्ट से करीना कपूर-श्वेता बच्चन तक ये सेलीब्रिटी हैं एक दूसरे के रिशतेदार

Celebrity who are relative to each otherCelebrity who are relative to each other

फिल्मों में अक्सर सेलिब्रिटी एक दुसरे के रिश्तेदार बन जाते है। और ये इतनी अच्छी एक्टिंग करते है, लोगों को सच में लगता है की ये रिश्तेदार ही हैं।ये सिर्फ एक्टिंग कर रहे होते है।लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड में कुछ सेलिब्रिटी हैं जो एक दूसरे के सच में रिश्तेदार लगते है। आइए जानते है कौन कौन से सेलेब्रिटी है जो एक दूसरे के रिश्तेदार है।

इमरान हाशमी और महेश भट्ट

इमरान हाशमी और महेश भट्ट

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो इमरान हाशमी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इमरान ने कम ही फिल्में की हैं।लेकिन जितनी भी फिल्में की है वो सभी लोगों के दिलों में बसी है।बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर इमरान हाशमी महेश भट्ट के रिश्तेदार हैं। महेश भट्ट इमरान हाशमी के अंकल है इस रिश्ते से आलिया भट्ट और पूजा भट्ट उनकी कज़िन सिस्टर्स हैं। वहीं, फिल्म प्रोड्यूसर मोहित सूरी और अभिनेत्री स्माइली सूरी भी इमरान के कजिन भाई-बहन हैं क्योंकि महेश भट्ट उनके मामा हैं

काजोल- अयान मुखर्जी

अयान-रानी-काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल तनुजा मुखर्जी की बेटी है। तनुजा भी अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं है। वहीं आपको बता दें फिल्म ब्रम्हस्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी काजोल के भाई लगते हैं। सिर्फ अयान ही नहीं काजोल के और भी कजिन इंडस्ट्री में है।रानी मुखर्जी भी काजोल की कजिन हैं। दिग्गज़ अभिनेत्री नूतन और काजोल की मां तनुजा बहनें हैं। इस लिहाज से अभिनेता मोहनीश बहल काजोल के कजिन हैं और अभिनेता अजय देवगन के साले।

आदित्य चोपड़ा- करण जौहर

आदित्य चोपड़ा- करण जौहर

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की शुरुआत करने वाले कारण जौहर और यश राज प्रोडक्शन के मालिक आदित्य चोपड़ा भी एक कजिन ब्रदर हैं आपको बता दें लीजेंड डायरेक्टर और यश राज स्टूडियों के मालिक यश चोपड़ा कारण जौहर के मामा है।यश चोपड़ा की बहन हिरू जौहर की शादी करण जौहर के पिता यश जौहर के साथ हुई थी। इस हिसाब से ये दोनों सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर एक दूसरे के कजिन हैं।

अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह

अपने ‘ब्रोमांस’ के लिए बॉलीवुड में लम्बे समय तक चर्चा में रहने वाले एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक-दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। अर्जुन कपूर अनिल कपूर के भतीजे हैं जबकि, रणवीर सिंह सोनम कपूर के मौसी के बेटे हैं। इस तरीके से जान्हवी कपूर खुशी, शनाया कपूर और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर भी रणवीर सिंह के कजिन हैं

करीना कपूर खान- श्वेता बच्चन नंदा

करीना कपूर खान- श्वेता बच्चन नंदा

भले ही करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी होते-होते अचानक से टूट गयी। लेकिन, बच्चन और कपूर परिवार एक-दूसरे के रिश्तेदार पहले ही बन चुके थे। दअरसल, बच्चन परिवार की लाड़ली श्वेता की शादी राज कपूर की बेटी रितु नंदा के परिवार में हुई है। रितु के बेटे और करीना कपूर खान के कजिन भाई निखिल नंदा के साथ श्वेता की शादी हुई है। इस रिश्ते से करीना श्वेता की ननद हैं और श्वेता बच्चन, करीना, रणबीर और करिश्मा की भाभी लगती हैं।

तब्बू-शबाना आजामी

तब्बू-शबाना आजामी

तब्बू और शबाना आजमी भी रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता है। इस वजह से तब्बू शबाना आजमी की रिश्ते में भतीजी लगती हैं।

लता मंगेशकर- श्रद्धा कपूर

लता मंगेशकर- श्रद्धा कपूर

लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर के नाना जी की कजिन हैं। श्रद्धा कपूर के नाना जी तो अब इस दुनिया में नहीं है। श्रद्धा कपूर के नाना जी क्लासिकल सिंगर थे। इस लिहाज से श्रद्धा लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं।

Related posts