धनुष से आलिया भट्ट तक ये पॉपुलर सेलेब्स जल्द ही करेंगे अपना हॉलीवुड डेब्यू

Bollywood celebs hollywood debutBollywood celebs hollywood debut

बॉलीवुड सितारों में हॉलीवुड की सनक इन दिनों काफी देखी जा रही है. प्रियंका चोपड़ा के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स हॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर रहे है. कई बॉलीवुड सेलेब्स हॉलीवुड में अपनी हिस्मत आजमाने वाले है तो आइये जानते है कौन कौन से बॉलीवुड सेलेब्स हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है.

धनुष (Dhanush)

Dhanush will soon make his Hollywood debut

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने साउथ की इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और अब जल्द ही धनुष हॉलीवुड में कदम रखने वाले है. धनुष फिल्म ‘द ग्रे मैन’ के जरिए हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले है. इस फिल्म में धनुष के साथ रयान गोसलिंग, क्रिस इवंस जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt will soon make her Hollywood debut

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई है. बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद आलिया हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. मीडिया खबरों की माने तो आलिया ने हॉलीवुड की लीडिंग कंपनी इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी WME के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

Hrithik Roshan will soon make his Hollywood debut

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांस और धमाकेदार एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. ऋतिक जल्द हॉलीवुड में भी सिक्का जमाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक एक अमेरिकन स्पाई थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे और इस फिल्म में ऋतिक लीड रोल में नज़र आएंगे.

अली फजल (Ali Fazal)

Ali Fazal will soon make his Hollywood debut

बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने अपने टैलेंट से बॉलीवुड में नाम काया है, और अब जल्द ही अली हॉलीवुड में भी नाम बनाने को तैयार है. अली हॉलीवुड फिल्म ‘डेथ ऑन द नाइल’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में अली फजल के साथ गैल गैडोट, आर्मी हैमर, रसेल ब्रैंड और एमा मैकी जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगे।

सिकंदर खेर (Sikandar Kher)

Sikandar Kher will soon make his Hollywood debut

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर भी हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाले है. सिकंदर जल्द ही ‘मंकी मैन’ फिल्म में नजर आएंगे वही इस फिल्म का डायरेक्शन देव पटेल करेंगे।
 

Related posts