धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने की गुपचुप सगाई, जल्द लेने वाले है सात फेरे

Karan DeolKaran Deol

बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल के बेटे करण देओल फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग गुपचुप सगाई रचा ली है.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे एक्टर करण देओल ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से गुपचुप सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे थे वही दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है. हालाँकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है. वही खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है और शादियों की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.

Karan Deol secretly engaged with Drisha, soon will get married

बता दे कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करण देओल के दादा धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से करण की शादी जल्दी करवाई जा सकती है. वही इसी कारण दोनों की जल्द से जल्द सगाई करवाई गयी है वही शादी की तैयारियां भी तेजी से की जा रही है. बीते दिनों धर्मेंद्र मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब वो ठीक है और रेस्ट पर है.

आपको बता दे कि करण देओल ने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास डेब्यू किया था. इस फिल्म को उनके पिता और एक्टर सनी देओल ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में करण के साथ साहेर बंबा नज़र आयी थी हालाँकि ये फिल्म कुछ खास कमल नहीं कर पायी. इसके बाद करण साल 2021 में आयी फिल्म वेल्ले में नज़र आये थे इस फिल्म ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. इस फिल्म में करण अपने अंकल अभय देओल के साथ नज़र आये थे. वही अब करण जल्द ही फिल्म अपने 2 में नजर आने वाले हैं. फिल्म अपने 2 साल 2007 में आयी फिल्म अपने का दूसरा पार्ट होगी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल को एक साथ देखा गया था.
  

Related posts