दीया मिर्ज़ा करने वाली है इस बिजनेसमैन से दूसरी शादी, शादी की डेट आयी सामने

Dia MirzaDia Mirza

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन बना हुआ है. वही अब शादी करने वाली लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा जल्द अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली है.

खबरों के अनुसार दीया मिर्ज़ा 15 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी संग शादी करेंगी. शादी का एक छोटे से ही फंक्शन होगा. शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी। वही आपको बतादे दीया के वैभव संग रिलेशनशिप में होने की खबरें बीते साल से सुर्खियों में थीं.

Dia Mirza will Tie the Knot with businessman Vaibhav Rekhi

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच लॉकडाउन के दौरान नजदीकी बढ़ी और दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ बिताया था. वैभव मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं। वह जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी. दीया और वैभव दोनों की ये दूसरी शादी है.

बतादे कि दीया मिर्जा ने साहिल सांघा से 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी लेकिन 11 साल के लम्बे साथ के बाद साल 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था. जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। अलग होने के बाद दीया मिर्जा और साहिल ने सोशल मीडिया पर कॉमन पोस्ट में लिखा था कि वह और साहिल अलग होने के बाद भी दोस्त रहेंगे और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देंगे।

Related posts