शादी के 2 महीने बाद एवलिन शर्मा ने अपनी पहली प्रेगनेंसी करी अनाउंस

Evelyn SharmaEvelyn Sharma

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 15 मई को गुपचुप तौर पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ शादी रचा कर फैन्स को हैरान कर दिया था. वही अब एक बार एवलिन ने अपने फैन्स के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर कर उन्हें हैरान कर दिया है.

Evelyn Sharma is expecting her first baby

एवलिन शर्मा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है. जी हां ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. 12 जुलाई को एवलिन का जन्मदिन वही एवलिन ने इस ख़ुशी को उनकी लाइफ का सबसे खास गिफ्ट है. एवलिन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर ये न्यूज़ फैन्स के साथ शेयर की है. तस्वीर में एवलिन लेटी हुई अपनी बैली पर हाथ रखे नज़र आयी. इसके साथ एवलिन ने कैप्शन में लिखा: तुमको अपनी गोद में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.

एक इंटरव्यू में एवलिन ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी ने उनके बर्थडे को और भी खास बना दिया है. एक्ट्रेस ने कहा,’मैं तो चांद पर होने जैसा महसूस कर रही हूं. इससे अच्छा मेरे लिए बर्थडे गिफ्ट हो ही नहीं सकता. हम आशा करते हैं कि अपने बेबी को लेकर परिवार और दोस्तों से मिलें. उन्होंने कहा कि हम दोनों के लिए ये बेहद खुशी की बात है. अपने बर्थडे पर मैं जो चाह सकती हूं, उसमें यह सबसे अच्छा गिफ्ट है. हम भविष्य के हर पल के लिए तैयार हैं. ‘ वही एवलिन ने बताया कि उनके बेबी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होगा.

Evelyn Sharma and Tushaan Bhindi is expecting first child

एवलिन की तस्वीर पर फैन्स और फ्रेंड्स कमेंट कर उनको खूब बधाइयाँ दे रहे है. आपको बता दे कि एवलिन और तुषान सगाई से पहले भी लगभग एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. एलविन ने एक इंटरव्यू में तुषान संग पहली मुलाकात के बारे में बताया था कि दोनों एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे. जो उनके फ्रेंड ने सेट की थी. वही एवलिन ने बताया कि तुषार काफी फ़िल्मी और रोमांटिक है.

एवलिन शर्मा जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2006 में एक अमेरिकन मूवी से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा. तुषान डेंटल सर्जन हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Related posts