ऐश्वर्या राय से अनुष्का शर्मा तक इन सेलेब्स के भाई रहते है लाइमलाइट से दूर

International Brother's dayInternational Brother's day

जिस तरह सिस्टर, फादर या मदर डे होता है. ठीक उसी तरह हर साल 24 मई को देश समेत दुनिया भर में भाई दिवस यानी ब्रदर्स डे मनाया जाता है. दुनिया में सभी आज इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे है. आम लोगो की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को अपने भाइयों के साथ मना रहे होंगे, बॉलीवुड में हमने कई भाई बहन की जोड़ी को देखा है. लेकिन बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे है जिनके भाई तो है लेकिन उन्हें बेहद कम लोग जानते है. तो आज हम बॉलीवुड सेलेब्स के उन भाइयों की बात करेंगे जिन्हें शायद ही लोग जानते हो.

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

Aishwarya Rai’s brother stay away from the limelight

मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या को सभी ने बड़े पर्दे पर खूब देखा है और पसंद भी किया है. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि ऐश्वर्या का एक बड़ा भाई भी है. ऐश्वर्या के भाई का नाम आदित्य राय है। आदित्य मर्चेंट नेवी में सर्विस करते हैं और देश की सेवा में लगे हुए हैं। ऐश के भाई लाइमलाइट से दूर रहते है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Anushka Sharma’s brother stay away from the limelight

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को हर कोई जनता है लेकिन उनके भाई के बारे में शायद ही कुछ लोगो को पता हो. अनुष्का के भाई का नाम करनेज शर्मा है. करनेज शर्मा अंडर-19 रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं। करनेज इन दिनों क्लीन स्लेट फिल्म्स कंपनी चला रहे हैं। कर्णेश पहले मर्चेन्ट नेवी में थे. करनेज अनुष्का के हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के को-फाउंडर भी हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

Priyanka Chopra’s brother stay away from the limelight

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई  सिद्धार्थ चोपड़ा है. सिद्धार्थ ने शेफ की ट्रेनिंग स्विट्ज़रलैंड से की है और वो हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इस समय पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे के मालिक हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते है.

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

Sushmita Sen’s brother stay away from the limelight

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक छोटा भाई है राजीव सेन. राजीव वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते है लेकिन राजीव की शादी टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से हुई है तब से राजीव काफी चर्चा में रहने लगे है. राजीव सेन फैशन इंडस्ट्री में इंट्रेस्ट रखते है उनका कपड़ों का बिजनेस भी है.

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

Parineeti Chopra’s brother stay away from the limelight

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा के दो भाई शिवांग और सहज चोपड़ा है. दोनों ही बॉलीवुड और लाइमलाइट से दूर रहते है. और दोनों ही कुकीज का बिजनेस संभालते हैं.

 सारा अली खान (Sara Ali Khan)

Sara Ali Khan’s brother stay away from the limelight

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बॉलीवुड में आते ही अपनी अलग पहचान हासिल कर ली है. वही सारा अली खान के छोटे भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड से दूर रहना पसंद करते है इब्राहिम को क्रिकेट में इंटरेस्ट है. 

Related posts