गौहर खान ने लगवाई ज़ैद के नाम की मेहँदी, रस्म में पहना 4 साल पुराना सूट

Gauhar khanGauhar khan

गौहर खान और ज़ैद दरबार का 25 दिसम्बर को निकाह है. इससे पहले दोनों के निकाह से पहले की रस्में खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में दोनों के चिक्सा की रस्म पूरी हुई थी जो काफी धूम धाम से मनाई गयी थी चिक्सा रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खुद धूम मचा रही थी, फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे है. वही अब दोनों की मेहँदी रस्म की तस्वीरें सामने आई है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर ख़ान और म्यूज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद दरबार का कल यानि 25 दिसम्बर को निकाह होना है, उससे पहले दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं. हाल ही में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की फोटोज़ शेयर की हैं.

Gauahar Khan celebrated her Mehndi ceremony

गौहर ने अपने हाथों में ज़ैद के नाम की मेहंदी लगवा ली है और मेहंदी लगवाकर गौहर काफी खुश हैं, कुछ समय पहले गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है. इस दोनों फोटो में वो अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही है. अपनी मेहंदी की रस्म में गौहर ने अपने भाई असद का गिफ्ट किया हुआ 4 साल पुराना पीले रंग का सूट पहना है. फोटो शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में इस बात को बताया.

फोटो शेयर करते हुए गौहर ने लिखा: ‘मेहंदी की रात आई। जो ड्रेस मैंने पहनी है, वह 4 साल पहले भाई असद खान ने गिफ्ट की थी। इसके लिए उसका थैंक्यू। आप भले ही मेरी शादी में नहीं पहुंच पाए, पर आपका प्यार जरूर पहुंच गया। मेरे इतने बड़े दिन पर इस ड्रेस के रूप में आपने जो अपना आशीर्वाद भेजा है, उसे पहनकर बहुत ही स्पेशल फील हो रहा है। यह आपके लिए है भाई.’ वही बधाई देने का सिलसिला अभी भी जारी है फैंस इस कपल को खूब सारी बधाइयाँ दे रही है और उनकी तस्वीरों को खूब लाइक भी कर रहे है.

Gauahar Khan received cute gift from her in-laws before marriage

वहीं गौहर खान को शादी से एक दिन पहले उनके ससुराल से एक बेहद प्यारा गिफ्ट मिला था, जिसकी तस्वीर गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की.बतादें कि गौहर को उनके ससुराल से कस्टमाइज्ड पिंक कलर का बाथरॉब मिला, जिस पर ‘G’ लिखा हुआ था. स्टोरी में फोटो शेयर कर गौहर ने लिखा, ‘इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू मेरा ससुराल।’

Gauahar khan and Zaid Darbar’s hand clay impression

साथ ही गौहर ज़ैद ने अपनी शादी से पहले एक क्ले आर्टिस्ट से अपने हाथों का क्ले इंप्रैशन भी बनवाया है, जिसमे दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है इसकी तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दोनों ने इसे अपनी शादी की तारीख के साथ फ्रेम करवाया है. 

Related posts