नताशा स्टानकोविक ने दिया बच्चे को जन्म,हार्दिक पंड्या ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

hardik pandya sonhardik pandya son

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर खुशियों ने दस्तक दी है हार्दिक की पत्नी नताशा स्टानकोविक ने बेटे को जन्म दिया. हार्दिक पंड्या ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है |
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए लिखा, ‘हम अपने बेटे को पाकर धन्य हो गए.’ इसी के साथ ही उन्होंने बेटे का हाथ थामे एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की.  पंड्या के तमाम फैंस और टीम इंडिया ने क्रिकेटर्स उन्हें जीवन की इस नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी के साथ फैंस बेबी पंड्या की पहली झलक देखने को भी बेताब थे |

और अब हाल ही में हार्दिक ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की यह तस्वीर बेटे के जन्म के तुरंत बाद की है जिसमे हार्दिक बेटे हो हाथ में लिए हुए मुस्कुरा रहे हे वही उनका लाडला रो रहा है| इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने कैप्शन में लिखा भगवान का आशीर्वाद नताशा स्टानकोविक फोटो का हार्दिक का बेटा बहुत ही क्यूट लग रहा हे
इसके पहले हार्दिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बड़ा ही फनी कैप्शन दिया था. हार्दिक की  इस तस्वीर में  वह गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ‘बेबी डायपर रास्ते में हैं।’ साथ ही उन्होंने पत्नी नताशा स्टैनकोविच को भी टैग किया। गाड़ी में पीछे की सीट पर बेबी डायपर भी रखे हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे  हार्दिक पंड्या ने इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक के साथ अपनी अचानक सगाई की खबर से फैंस को हैरान कर दिया था.हार्दिक पंड्या ने ठीक उसी अंदाज में अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया, जब उन्होंने नताशा की प्रेगनेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की
इनमे से एक तस्वीर में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविक भारतीय पारंपरिक परिधान पहने और गले में माला पहने भी नजर आये . इस तस्वीर को देखकर लोगों का कहना था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से लॉकडाउन में शादी रचा ली |

Related posts