हार्दिक की सगाई की खबर से हैरान हुए मां-बाप, बहु नताशा के बारे में कही ये बात

hardik natasha engagementhardik natasha engagement

भारतीय क्रिकेटर टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए साल के मोके पर सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर के सभी को चौका दिया।हार्दिक ने एक जनवरी को नताशा को रिंग पहना कर सगाई की और इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर के किया। 

सगाई का खुलासा होने के बाद हार्दिक और नताशा को बॉलीवुड सहित क्रिकेट जगत की हस्तियों ने बधाई दी।हार्दिक के बड़े भाई कुणाल ने भी नताशा का पांड्या परिवार में स्वागत किया।लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हार्दिक की सगाई की खबर उनके माता पिता को भी नहीं थी।

हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या ने बताया की वो अपने बेटे की सगाई की खबर सुन कर शॉकड रह गए।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू मी हिमांशु पांड्या ने बताया की बच्चो की सगाई की खबर सुनकर वह भी औरो की तरह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि दोनों दुबई छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन दोनों सगाई कर लेंगे, इसके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता था। सगाई की खबर ने हमें हैरान कर दिया था। दोनों की सगाई होने के बाद हमें इसके बारे में पता चला था।’

साथ ही हार्दिक के पिता हिमांशु जी ने अपनी होने वाली बहु नताशा के बारे में बात करते हुए कहा  ‘वह बहुत अच्छी लड़की है और हम मुंबई में कई मौकों पर उससे मिल चुके हैं।’ साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शादी की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं और जल्द ही इसपर फैसला किया जाएगा।

आपको बता दे हार्दिक ने एक जनवरी को दुबई में बीच समंदर बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को  में रिंग पहना कर सगाई की।दोनों काफी समय से एक दूसरे को  डेट कर रहे थे ।

नताशा स्टेनकोविक सर्बियन मॉडल हैं और वह  हाल ही में इमरान हाश्मी ऋषि कपूर की फिल्म ‘द बॉडी’ के एक गाने में नजर आई थी। नताशा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन नताशा को पहचान डीजे वाले बाबू गाने से मिली है। इसके बाद नताशा को टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 8 में भी देखा गया था।

Related posts