बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने बेटे को दिया जन्म, ‘कहा थोड़ा सा स्वर्ग…’

Harshdeep KaurHarshdeep Kaur

बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह पेरेंट्स बन गए. दोनों ने अपने घर बेटे का स्वागत किया. हर्षदीप कौर ने एक तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की.

Singer Harshdeep Kaur, husband welcome baby boy

हर्षदीप की ये तस्वीर डिलीवरी से पहले की है जिसमे हर्षदीप पति संग अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आयी साथ ही इस तस्वीर पर लिखा है: ये एक बेबी बॉय है, और अब एडवेंचर शुरू. इस तस्वीर को शेयर करते हुए हर्षदीप ने कैप्शन में लिखा: थोड़ा सा स्वर्ग बस धरती पर नीचे आया और हमें मम्मी एंड डैडी बना दिया है. हमारा जूनियर ‘ सिंह ‘ आ गए हैं.

Neeti Mohan congratulated her best friend Harshdeep kaur for new beginning

वही हर्षदीप के पति ने भी अपने सोशल मीडिया पर पिक शेयर कर खुशखबरी बताई. फैंस और फ्रेंड्स कमेंट कर दोनों को ढेरो बधाइयाँ दे रहे है. वही हर्षदीप की दोस्त और सिंगर नीति मोहन काफी खुश है नीति मोहन ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर दोनों को बधाई दी और लिखा: मैं मौसी बन गयी. बतादें कि सिंगर नीति मोहन भी जल्द अपने पहले बच्चे की माँ बनने वाली है.

कुछ समय पहले ही हर्षदीप ने अपनी प्रेगनेंसी की खूब सोशल मीडिया पर शेयर की थी.साथ ही प्रेगनेंसी में कई बार हर्षदीप अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आयी.

Harshdeep kaur’s baby shower

हाल ही में अभी हर्षदीप का बेबी शावर हुआ था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई थी. इस दौरान उनके परिवार वालें और उनके दोस्त शामिल हुए। उनकी बेस्ट फ्रेंड नीति मोहन भी बेबी शॉवर पार्टी में शामिल थी. हर्षदीप ने बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इन तस्वीरों में वो प्रिंटेड फ्लावर व्हाइट ड्रेस में नजर आई साथ ही मॉम टू बी का सैश पहना हुआ था, तस्वीरों में वो बेहद प्यारी लग रही थी. नीति मोहन ने हर्षदीप का बेबी शावर होस्ट किया था. पार्टी ने नीति येलो ड्रेस पहने नज़र आयी थी साथ ही नीति मोहना ने भी मॉम टू बी का सैश पहना हुआ था.

हर्षदीप कौर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। हर्षदीप ने बॉलीवुड को ‘कटिया करूं’, ‘दिलबरो’, ‘नच दे ने सारे’, ‘जालिमा’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। हर्षदीप ने साल 2015 में मनकीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे. और अब अपने पहले बच्चे का स्वागत किया.

Related posts