ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान, अली गोनी के भाई को कर रही है डेट?

Hrithik roshan Sussanne KhanHrithik roshan Sussanne Khan

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन खान काफी सुर्खियों में रहती है. ऋतिक और सुजैन का तलाक हो चूका है लेकिन अक्सर दोनों को साथ घूमते स्पॉट किया जाता है. वही अब सुजैन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है.

ऋतिक और सुजैन तलाक के बाद भी एक साथ देखे जाते थे जिसके बाद खबर बीच में आयी थी कि दोनों एक बार फिरसे साथ होने वाले है लेकिन अब सुजैन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. दरअसल कहा जा रहा है कि सुजैन खान इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं. खबरों के अनुसार सुजैन बिग बॉस के सीजन 14 में नज़र आए अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं.

Sussanne Khan is dating Ali Goni’s brother Arslan Goni

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं. खबरों की मानें तो सुजैन और अर्सलान गोनी करीब 6 महीने से एक दूसरे को जानते हैं. बताया जा रहा है कि सुजैन और अर्सनाल की मुलाकात टीवी की दुनिया के कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी, लेकिन कुछ वक़्त पहले ही दोनों के बीच करीबी बढ़ी. फ़िलहाल दोनों ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा है.

Sussanne Khan is dating Arslan Goni

आपको बता दे कि अर्सलान ने 2017 में जिया और जिया फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और कल्कि कोचलिन उनके साथ नजर आई थीं. वही अर्सलान ने आल्ट बालाजी की वेब सीरीज- मैं हीरो बोल रहा हूं साइन की है. इसमें वे निगेट‍िव कैरेक्टर में जल्द ही नजर आने वाले है.

साथ ही बतादे कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के 13 साल बाद साल 2013 में एक दूसरे से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया, जो फैंस के लिए काफी शॉकिंग था. दोनों के दो बेटे है तलाक के बाद दोनों साथ मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रखते है.

Related posts