करिश्मा कपूर ने गर्ल गैंग के साथ मनाया अपना 47वां जन्मदिन, तस्वीरें हुई वायरल

Karishma kapoorKarishma kapoor

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज यानि 25 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही है. करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मे कर के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है.

Karisma Kapoor celebrating her 47th birthday

करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है वही इस खास दिन को उनकी गर्ल गैंग ने उनके लिए और भी स्पेशल बनाया. करिश्मा ने अपनी गर्ल गैंग और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीर अमृता सिंह ने इंस्टा पर शेयर की है. इस तस्वीर में करीना कपूर भी उनके साथ नजर आयी. फोटो में बर्थडे गर्ल करिश्मा कपूर ब्लैक स्कर्ट और प्रिंटेड टॉप में दिखी. अमृता अरोड़ा शिमरी ब्लू ड्रेस में और करीना कपूर व्हाइट एंड हॉट पिंक जंपसूट में दिख रही हैं. इन तीनों के अलावा फोटो में उनकी एक और दोस्त भी साथ नज़र आयी.

Karisma Kapoor Celebrates her Birthday With Girl Gang

तस्वीर शेयर कर अमृता ने लिखा: ‘जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।’

करीना कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर करिश्मा के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. वीडियो शेयर कर करीना ने लिखा: सबसे स्टॉन्ग , बहादुर, सबसे कीमती महिला जिसे मैं जानती हूँ, मेरी बहन, मेरी दोस्त, मेरी दूसरी माँ को जन्म दिन की बधाई। चाइनीस खाना ज्यादा टेस्टी तब लगता है जब हम साथ में खाते है. मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूँ.

Kareena Kapoor wishes second mother Karisma on her 47th birthday

इसके साथ ही करिश्मा ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की है. कुछ तस्वीरों में करिश्मा ने पार्टी के सेलिब्रेशन और खाने की तस्वीरें शेयर की है. सैफ और करीना ने करिश्मा के लिए खास डिनर की तैयारी की थी. फैन्स और फ्रेंड करिश्मा को उनके जन्मदिन की खूब बधाइयाँ दे रहे है.

आपको बतादे कि 17 साल की करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अभिनय की शुरुआत की थी. आज भले ही करिश्मा 47 साल की हुई है लेकिन फिर भी वो स्टनिंग और जवां लगती हैं.

Related posts