ईशा अंबानी ने अरमान जैन की शादी में रिपीट किया ऑउटफिट, पहले भी पहन चुकी है यह लहंगा

Isha Ambani outfitIsha Ambani outfit

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के चचेरे भाई अरमान जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। अरमान और अनीसा की इस बिग फैट शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के अलावा कई और जानी मानी हस्तिया भी पहुंची थी। यहां देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ।

अम्बानी परिवार से नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी, राधिका मर्चेंट, टीना अम्बानी और अनिल अम्बानी शादी में बिल्कुल शाही लुक में नजर आए।

जब नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंची तो सभी की निगाहे उनपर ठहर गई।अरमान की शादी में नीता अंबानी क्रीम, गोल्ड और रेड लहंगे में नजर आईं उन्होंने मैचिंग जूलरी पहनी थी और बालो को ओपन रखा था वहीं ईशा अंबानी डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइनर पिंक लहंगे में दिखाई दीं।

खास बात ये थी कि ईशा ने अरमान जैन की शादी में वही लहंगा पहना था, जो वे इससे पहले अपने कजिन के वेडिंग फंक्शन में पहन चुकी थीं। ईशा अंबानी ने पहली बार यह पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा नवंबर 2019 में अपने कजिन ब्रदर अर्जुन कोठारी की शादी में पहना था ।

 पेस्टल रंग के इस लहंगे पर सिल्क के धागे से हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई है। ईशा ने लहंगे के मैचिंग चोली कैरी की है, जिसमें पफी स्लीव्ज है। लहंगा हैवी होने की वजह से ईशा ने इसके साथ एक प्लेन दुपट्टा कैरी किया है। पिंक लहंगे के साथ ईशा ने ग्रीन और वाइट स्टोन के नेकपीस और ईयरिंग्स केरी किये है वही बालो को ओपन रखा है ।

हलाकि की पिछले बार ईशा ने शामे लहंगे पर डिफरेंट जूलरी केरी की थी पिछले बार  ईशा प्लेन डायमंड चोकर में नजर आईं थी वहीं इस बार उन्होंने एमराल्‍ड ज्वेलरी कैरी की। दोनों ही लुक में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।ईशा और नीता अंबानी के अलावा श्लोका मेहता, राधिका मर्चंट और टीना अम्बानी का लुक भी काफी शानदार था ।

Related posts