Entertainment News

Raksha Bandhan: जान्हवी-अर्जुन से सारा-तैमूर तक बॉलीवुड के ये सौतेले भाई बहन एक दूसरे पर छिड़कते है जान

11 अगस्त 2022 को देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जायेगा. भाई बहन का ये त्यौहार सभी बेहद धूमधाम से मनाते है. भाई बहन की बॉन्डिंग बेहद खास होती है वो साथ में लड़ते भी है और एक दूसरे पर जान भी छिड़कते है. बॉलीवुड में भी कई भाई बहन ऐसे है जो एक दूसरे के सौतेले भाई बहन होने के बावजूद संगे है और सिबलिंग गोल्स देते हैं। तो आइए आज जानते हैं बॉलीवुड के उन सिबलिंग्स के बारे में जो सौतेले हो कर भी सगे है।

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर (Janhvi Kapoor and Arjun Kapoor)

Half- siblings Janhvi and Arjun Kapoor share strong bond

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना के बेटे है। वहीं, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से 2 बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं. ऐसे में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अर्जुन कपूर सौतेली बहन हुई। अर्जुन और जान्हवी एक दूसरे के साथ बेहद अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वही जान्हवी की मां श्री देवी के निधन के बाद अर्जुन अपनी सौतेली बहनों का बेहद अच्छे से खयाल रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी के निधन से उबरने में अर्जुन ने उनका बहुत साथ दिया था। सोशल मीडिया पर भी दोनो भाई बहनों का स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने मिलता है।

सारा अली खान और तैमूर अली खान (Sara Ali Khan and Taimur Ali Khan)

Half- siblings Sara Ali Khan and Taimur Ali Khan share strong bond

बॉलीवुड की पॉपुलर ऐक्टर्स सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। वही तैमूर अली खान सैफ अली खान और उनकी दूसरी पत्नि करीना कपूर के बेटे है ऐसे में सारा और तैमूर सौतेले भाई बहन हुए। लेकिन दोनो के बीच का बॉन्ड संगे भाई बहन जैसा है। सारा सौतेले भाई तैमूर अली खान को हर साल राखी बांधती हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर सारा की तैमूर साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने मिलती है. वही सारा की तैमूर के छोटे भाई जेह के साथ भी खास बॉन्डिंग है।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर (Shahid Kapoor and Ishaan Khattar)

Half- brothers Shahid Kapoor and Ishaan Khattar share strong bond

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर का कोई भी सगा भाई या बहन नहीं है। लेकिन उनका अपने सौतेले भाई ईशान खट्टर और बहन सना कपूर के साथ बेहद अच्छा रिश्ता हैं। ईशान और सना के लिए शाहिद बेहद प्रोटेक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद के साथ ईशान और सना के स्ट्रॉन्ग बॉन्ड को साफ देखा जाता है। जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद करते है। 

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट (Alia Bhatt and Pooja Bhatt)

Half- sisters Alia Bhatt and Pooja Bhatt share strong bond

बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट भी आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। आलिया भट्ट और पूजा भट्ट भले ही सौतेली बहनें है लेकिन उनके बीच का बॉन्ड संगे से बढ़ कर है। पूजा आलिया और रणबीर की शादी का भी हिस्सा रही थी।

आयरा खान और आज़ाद खान (Ira Khan and Azad Rao Khan)

Half- siblings Ira Khan and Azad Rao Khan share strong bond

अभिनेता आमिर खान ने एक्ट्रेस रीना दत्ता से पहली शादी की थी, आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद खान और आयरा खान है। आमिर ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी कर ली और किरण आमिर के एक बेटे है जिनका नाम आजाद है। ऐसे में आयरा खान और आज़ाद खान एक दूसरे के सौतेले भाई भी हुए, लेकिन उनके बीच सगे भाई बहन जैसा संबंध हैं। 

त्रिशाला दत्त और शहरान-इकरा दत्त (Trishala Dutt and Shahraan, Iqra Dutt)

Half- siblings Trishala Dutt and Shahraan, Iqra Dutt share strong bond

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। इस शादी से संजय बेटी त्रिशाला के पिता बने लेकिन कुछ समय बाद ट्यूमर के कारण ऋचा की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद संजय ने दूसरी शादी की लेकिन वो असफल रही। उसके बाद संजय ने मान्यता दत्त से शादी की जिससे संजय को जुड़वा बच्चों के रूप में एक बेटा और एक बेटी हुई जिनका नाम शाहरान और इकरा है। ऐसे में त्रिशाला शाहरान और इकरा की सौतेली बहन हुई। सौतेली बहन होने के बाद भी त्रिशाला शहरान और इकरा से बेहद प्यार करती हैं।

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

14 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

15 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

15 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

15 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

15 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago