जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में रेट्रो लुक में पहुंचे सेलेब्स

Javed akhtar retro theme birthday partyJaved akhtar retro theme birthday party

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर आज 17 जनवरी को अपना 75 वा  जन्मदिन मना रहे है।  जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता जां निसार अख्तर प्रसिद्ध शायर और माता सफिया अख्तर लेखिका थीं।

जावेद अख्तर साहब ने अपने जन्म दिन को खास बनाने के लिए रेट्रो थीम पार्टी होस्ट की जिसमे बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए। पार्टी के होस्ट जावेद साहब अपनी पत्नी शबाना आज़मी के साथ रेट्रो लुक में नजर आये दोनों ने मैचिंग रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमे वो बहुत क्यूट लग रहे थे ।

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर पार्टी में अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आये उन्होंने फिल्म डॉन से अमित जी का लुक केरी किया था।  फरहान के माथे पर बंधा गमछा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था ।

पार्टी थीम के हिसाब से सतीश कौशिक का रेट्रो लुक भी काफी जच रहा था उन्होंने वाइट पोल्का डॉट वही ब्लैक शर्ट पहनी थी ।  वही बोनी कपूर ने शम्मी कपूर जी के आइकोनिक जंगली वाले लुक को कॉपी किया था जो ऊपर काफी सूट भी कर रहा था।

इनके अलावा एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी रेड कलर के शरारा में दिखी जो बीते ज़माने की याद दिला रहा था ।स्वरा भास्कर भी रेट्रो अंदाज में पार्टी में पहुंची उनका हेयर बैंड और चश्मा उनके रेट्रो लुक के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था।

उनके अलावा जावेद अख्तर के बेटी जोया अख्तर,  शिबानी दांडेकर, अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ, ऋचा चड्ढा अली फैज़ल के साथ, आमिर खान किरण राव, उर्मिला मातोंडकर, फराह खान, आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ, मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलिब्रिटीज पार्टी में नजर आये।

Related posts