जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने की निर्देशक बिनॉय गाँधी से सगाई, दिसंबर में होगी शादी

Nidhi Binoy EngagementNidhi Binoy Engagement

‘बॉर्डर’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के द‍िग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर जेपी दत्‍ता की बेटी निधि दत्ता की शादी अपने सपनो के राजकुमार से होने जा रही है। निधि दत्ता और निर्देशक बिनॉय गाँधी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फाइनली उनके प्यार ने पहली मंजिल पा ली है। कल निधि और बिनॉय की परिवार के कुछ करीबी लोगो की मौजूदगी में सगाई हुई।

सगाई के मोके पर निधि पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है वही बिनॉय क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आये। निधि की बहन सिद्धि और माँ बिंदिया दत्ता ऑरेंज कलर के ऑउटफिट में खूबसूरत लग रही है।निधि और बिनॉय की सगाई में टेली कपल दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम भी नजर आये। सगाई से पहले निधि की महेंदी सेरेमनी भी हुई जिमे सारा अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ , दीपिका कक्कर शोएब इब्राहिम , आकांशा रंजन कपूर भी शामिल हुए।

बता दें कि Covid-19 के बावजूद सगाई निधि की सगाई का फैसला एक रस्‍म के तहत लिया गया। दरअसल, उनके परिवार की रस्‍म है कि भगवान गणेश की उपस्थति वाले 11 दिनों के दौरान ही वह कोई सभी शुभ कार्य करते हैं। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इसीलिए शादी से पहले की रस्‍में बप्‍पा के इन्‍हीं 11 दिनों में करने का फैसला हुआ। मेहंदी और सगाई की रस्म के दौरान सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।
निधि और बिनॉय की प्रेम कहानी पूरी फ‍िल्‍मी है। निधि ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया “बिनॉय को हमारी कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन करना था और मुझे उसमें अभिनय करना था। फिर से, वह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई, लेकिन हमारी खुशी की शुरुआत वहां से हुई। बिनॉय मेरी मुस्कान का कारण है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है।’

जेपी दत्‍ता ने बेटी की मेहंदी के मौके पर कहा कि मैं बेटी निधि की सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं। बच्चे एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। दत्ता ने कहा, इस बात की खुशी है कि यह सब हमारे घर में गणेशजी की मौजूदगी में हो रहा है। शादी इस साल के अंत में प्लान किया गया है, कोरोनावायरस की स्थिति जानने के बाद इसका निर्णय लिया जाएगा।

Related posts