शादी के बाद काजल अग्रवाल ने शुरू की शूटिंग, चिरंजीवी ने किया वेलकम

Kajal aggrwalKajal aggrwal

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड एंड बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी. शादी के बाद से यह कपल काफी चर्चा में रहा.

Chiranjeevi welcomed Kajal aggrwal and Gautuam Kitchlu on set

शादी के बाद काजल अपने पति के साथ मालदीव में हनीमून एन्जॉय करने गयी थी इस दौरान उन्होंने कई रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग रही थी इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी साथ ही फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे थे. वही अब काजल अपने काम पर वापस लौट रही है. काजल अग्रवाल जल्द ही साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ में नज़र आने वाली है.

Kajal aggrwal on set with her Team members and Husband

शादी के बाद यह काजल की पहली फिल्म होगी, इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है. वही काजल ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जिसके लिए वो सेट पर अपने पति के साथ पहुंची थी जहां उनका काफी अच्छा वेलकम भी किया गया था. निखिल मुरुगन ने सेट से कुछ फोटो अपने ट्वीटर पर शेयर करी थी. फोटो में फिल्म की इस फिल्म की पूरी टीम इस कपल का स्वागत करती नज़र आयी. चिरंजीवी ने इस कपल को फूलो का गुलदस्ता दिया साथ ही यह कपल एक साथ केक कट करते भी नज़र आया.

आचार्य फिल्म में पहले चिरंजीवी के अपोजिट त्रिशा को कास्ट किया गया था, लेकिन त्रिशा ने किसी कारण की वजह से इस फिल्म को छोड़ दिया, अब इस फिल्म में काजल चिरंजीवी के साथ नज़र आएंगी.

Related posts