कल्कि की बेटी Sappho की पहली तस्वीर आई सामने, वाटर बर्थ के जरिए दिया बच्चे को जन्म

Kalki Daughter SapphoKalki Daughter Sappho

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां माँ बन गई है। कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया ।कल्कि पहली बार मां बनने के बाद काफी खुश हैं उन्होंने न्यू बोर्न बेबी के फुटप्रिंट्स शेयर किए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी शेयर किया। कल्कि ने बेटी का नाम Sappho रखा है।

अब कल्कि ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है जिसमे गाय बच्चो को गोद में लिए बैठे है और साथ ही कल्कि ने डॉक्टर्स को धन्यवाद भी बोला ।

कल्कि ने हॉस्पिटल की टीम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम की मैं एहसानमंद हूं। 17 घंटे जूझने के बाद जब मैंने हार मान ली और मैंने अपने डाक्टर्स से मिन्नतें की कि मेरे बच्चे को कैसे भी करके इस दुनिया में लेकर आओ। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी मेहनत करके वॉटरबर्थ करवाने की कोशिश की है, मुझे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। एक घंटे के बाद Sappho ने जन्म ले लिया। आपकी टीम ने काफी अच्छा काम किया है।’

कल्कि ने अपनी बेटी का नाम शेयर करते हुए बीते 9 महीनों के अपने अनुभवों कों विस्तार से बताया है। कल्कि ने लिखा ‘कृप्या Sappho का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।’

कल्कि की बेटी के नाम Sappho की बात करें तो यह एक ग्रीक भाषा का शब्द है जी किसी भी धर्म से नहीं जुड़ा है। बता दें कल्कि पहली बार मां बनी हैं। वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं । दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कल्कि की पहली शादी डायरेक्टर अनुराग कश्यप से हुई थी जो ज्यादा दिन चल नहीं सकी। इसके बावजूद अनुराग और कल्कि अच्छा बांड शेयर करते है और अब भी अच्छे दोस्त है।

Related posts