शादी से पहले माँ बनने वाली है कल्कि कोचलिन, पानी में देगी बच्चे को जन्म

kalki koechlin pregnant with bfkalki koechlin pregnant with bf

बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी है दरअसल कल्कि मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया। कल्कि ने बताया कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड गाइ हर्शबर्ग से रिलेशनशिप में हैं और 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं।कल्कि ने यह भी बताया कि वे बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ की हेल्प लेंगी।

 प्रेग्नेंसी के चलते खुद में आ रहे बदलाव के बारे में कल्कि कहती हैं- मुझे अभी से ही खुद में चेंज महसूस होने लगा है, जैसे मैं चीजों को लेकर रिएक्ट करती हूं। मैं और भी ज्यादा डैलिब्रेट, सुस्त और पेशेंट हो गई हूं। जब आपके अंदर मदरहुड आती है तो आपके अंदर बहुत से बदलाव हो जाते हैं।’ साथ ही इन दिनों वो पार्टनर के साथ वॉक करती हैं, योगा करती हैं और म्यूजिक सुनती हैं।

 हाल ही में आई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स-2 की सक्सेस को इंजॉय कर रही कल्कि ने काम को जारी रखने के सवाल पर कहा- “मुझे अब इस चूहा-दौड़ का हिस्सा नहीं बनना है। मैं केवल वही काम करूंगी जो बच्चे की देखभाल में मदद करे। मेरी प्राथमिकता बच्चे से जुड़ी होगी।”

कल्कि ने अपने बच्चे के नाम को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे का ऐसा नाम रखेंगी जिससे उसका जेंडर डिफाइन न हो। उसे पूरी आजादी मिले, एक महिला और पुरुष को अलग-अलग मिलती है।

कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड गाइ हर्शबर्ग  इजराइल से हैं और क्लासकिल पेंटिंग्स बनते हैं। बता दें कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी, लेकिन 2 साल बाद वो सेप्रेट हो गए और साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया।दोनों को तलाक के बाद भी कई बार एक साथ देखा गया है और दोनों आज भी अच्छे दोस्त है ।

कल्कि का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। कल्कि को बचपन से ही ड्रामा, एक्टिंग का शौक था, इसलिए एक्टिंग की बारीकियां सिखने के लिए वह लंदन चलीं गयीं।  कल्कि लंदन में दो साल रहीं इस बीच उन्होंने वंहा कई प्ले में हिस्सा लिया।  कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म देव डी से की थी।उसके  बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई मल्टी स्टारर फिल्मों में काम किया।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें