सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर बनने वाली है दुल्हन, मेहंदी सेरेमनी की आई तस्वीरें

Kanika KapoorKanika Kapoor

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. लम्बे समय से खबर आ रही थी कि मई के महीने में कनिका एनआरआई बिजनेसमैन के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं। वही अब खबर है कि कनिका आज यानी 20 मई को शादी करने वाली है. वही प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी है.

Kanika Kapoor to marry NRI beau Gautam today

बेबी डॉल गाना गाकर फेमस हुईं सिंगर कनिका कपूर दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने को तैयार है. कनिका कपूर एक साल तक डेट करने के बाद आज यानी 20 मई को अपने एनआरआई बिजनेसमैन मंगेतर गौतम से शादी करने वाली हैं. वही शादी से पहले कनिका की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें कनिका ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी. कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहँदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है.

कनिका ने अपनी मेहँदी सेरेमनी में मेहंदी के दिन की थीम से मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना पहना था इसके साथ उन्होंने ग्रीन और वाइट फूलों के बने गहने पहन कर अपने लुक को पूरा किया. अपनी मेहँदी सेरेमनी में कनिका काफी खूबसूरत लग रही थी. वही इन तस्वीरों से एक में कनिका और गौतम ने एक दूसरे को फूलों का बुके देकर प्रपोज किया. तस्वीर शेयर कर कनिका ने लिखा: G मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ. फैंस कनिका की इन तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें लाइफ की नयी शुरुआत की ढेरों बधाइयाँ दे रहे है.  

Singer Kanika Kapoor’s Mehendi Ceremony

मेहँदी सेरेमनी से कनिका की कुछ वीडियो वायरल हो रही जिसमे वो मेहँदी लगा के रखना गाने पर थिरकती हुई नज़र आयी. वही कनिका और गौतम साथ डांस करते दिखे. उनकी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कनिका और गौतम लंदन में शादी करने वाले है और वही पर उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी भी की गयी है.

आपको बता दे कि गौतम के साथ कनिका की दूसरी शादी है. इससे पहले महज 18 साल की उम्र में कनिका ने साल 1997 में एनआरआई राज चंडोक से शादी की थी. इस शादी से कनिका के तीन बच्चे है जिनका नाम अयाना, समारा और युवराज हैं. हालांकि, शादी के 15 साल बाद साल 2012 में कनिका और राज 2012 अलग हो गए थे। तब से कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं. वही कनिका की दूसरी शादी में उनके तीनों बच्चें भी शामिल होने वाले है.

Related posts