Entertainment News

कपूर खानदान के क्रिसमस लंच पर रणधीर, ऋषि से लेकर करीना, रणबीर तक सब आये नजर

बॉलीवुड सेलेब्स सभी त्योहारों को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। क्रिसमस के मौके पर भी बॉलीवुड के कई सितारे इस त्योहार का जश्न मनाते नजर आए।रणधीर कपूर, ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर, करीना कपूर तक पूरी कपूर फैमिली इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। कपूर फॅमिली की सबसे वरिष्ठ सदस्य नीला देवी भी इस आयोजन में नज़र आयीं। 78 साल की नीला देवी शम्मी कपूर की धर्मपत्नी हैं।

कपूर फैमिली के लिए हर साल क्रिसमस लंच स्वर्गीय शशि कपूर के घर पर होता है और ये कपूर फैमिली में परंपरा बन चुका है। शशि की पत्नी जेनिफर केंडल ने ये ट्रेडेशन 30 साल पहले शुरू किया था और इस लंच पर पहली बार आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आलिया इस दौरान रणबीर के साथ नजर आईं और दोनों ने क्रिसमस लंच किया।

करिश्मा करीना के पापा रणधीर कपूर पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगे दिखे। क्रिसमस थीम के मुताबिक उन्होंने लाल टीशर्ट और ब्लू पैंट-जैकेट पहना हुआ था। सिर पर सैंटा कैप भी पहन रखा था।

रणधीर कपूर की पत्नी बबीता ने इस मौक़े के लिए नीले रंग के कॉम्बिनेशन को चुना। बबीता सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं।

अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाकर लौटे ऋषि कपूर भी पत्नी नीतू कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे

ऋषि कपूर रणधीर कपूर भाई के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर भी इस पार्टी में क्रिसमस के रंग में रंगे हुए नजर आये । राजीव शरुआती दौर में एक दो फिल्मो में नजर आये उसके बाद से फ़िल्मों से दूर हैं।

सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना कपूर ख़ान और बेटे तैमूर के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचे। करिश्मा कपूर भी अपने बेटे और बेटी के साथ क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं।

करिश्मा और करीना की भुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन भी अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ पार्टी में पहुंचे। इन दोनों की हाल ही में सगाई हुई है। राज कपूर की बेटी रीमा जैन और मनोज जैन के दो बेटे हैं अरमान जैन और आदर जैन ।

आपको बता दे अलिअ भट्ट का भी कपूर परिवार की  क्रिसमस पार्टी में शामिल होना कही न कही रणबीर और उनके रिश्ते पर ऑफिसियल मोहर लगते दिख रहा है दोनों को हाल ही में कई बार साथ में देखा गया और दोनों की शादी की खबरे भी खूब चर्चा में है ।  रणबीर और अलिअ पहली बार अयान  मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में  साथ नजर आने वाले है।

Sunita Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago