करण जौहर ने आलिया भट्ट के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, रणबीर को छोड़ कई सितारों ने की शिरकत

Alia Bhatt Karan JoharAlia Bhatt Karan Johar

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज यानि 15 मार्च को 28वां जन्म दिन है. आलिया भट्ट के जन्म दिन पर करण जौहर ने अपने घर पर ग्रैंड पार्टी रखी. आधी रात को कई सेलेब्स आलिया के इस सेलिब्रेशन में करण जौहर के घर पहुंचे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 28वे जन्मदिन पर करण जौहर ने अपने घर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौजूद हुए. इस पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे कई बॉलीवुड सितारे नजर आए. सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई है.

Bollywood stars at grand birthday party of Alia Bhatt

पार्टी में आलिया भट्ट के साथ उनकी बहन शाहीन भी पहुंची थीं. शाहीन लंबे समय बाद आलिया के संग स्पॉट हुईं. इस पार्टी में रणबीर कपूर शामिल नहीं हुई क्योंकि वो इस समय घर में क्वारनटीन है. हाल ही में रणबीर कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद आलिया ने रणबीर को मिस करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी जो खूब वायरल हुई.

Riddhima Kapoor Sahani wishes Alia Bhatt on her birthday

वही आलिया को रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ बिताये पलों की कुछ तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी. रिद्धिमा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया को ब्यूटीफुल डॉल बताया है. उन्होंने लिखा, हम सभी तुमसे बेहद प्यार करते हैं. हैप्पी बर्थडे.

Alia Bhatt’s first look out As Sita in RRR movie

साथ ही आपको बतादें कि आलिया ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी फिल्म RRR से अपना पहला लुक भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है. इस फिल्म में आलिया सीता के रोल में नज़र आएंगी. आलिया की शेयर तस्वीर में सीता के लुक में आलिया बेहद साधारण और दमदार नज़र आ रही है इस लुक को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गयी है. इस तस्वीर में आलिया री साड़ी में दिखाई दे रही हैं. उनके आगे पूजा की टोकरी रखी हुई है. इस फिल्म को करीब 10 भाषाओं में 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज किया जायेगा.

आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद आलिया ने कई बेहतरीन फिल्मो जैसे गली बॉय, राज़ी, हाईवे में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को अपना खूब दिवाना बनाया. अब जल्द ही रणबीर और आलिया एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं.

Related posts