करण पटेल छुट्टियां मनाने पहुंचे मालदीव, बेटी संग है पहला ट्रिप

Karan patel Ankita patelKaran patel Ankita patel

नए साल पर सेलेब्स कही ना कही वेकेशन पर जाते रहते है, इस साल भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने नए साल का जश्न मनाने वेकेशन पर निकले थे. अब हाल ही में ये है मोहब्बते शो के रमन भल्ला यानि करण पटेल भी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले है.

Karan Patel on vacation with family

सोशल मीडिया पर करण पटेल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था जिसमे उन्हें अपनी वाइफ और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, करण पटेल अपनी फैमिली के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे है. एयरपोर्ट पर स्पॉट की वीडियो में देखा गया कि करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता और बेटी मेहर के साथ एयरपोर्ट में एंट्री ले रहे हैं। करण अपना पूरा लगेज लेकर आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं, अंकिता गोद में बेटी मेहर को लिए हुए हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने ही व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक जींस कैरी की हुई है, जिसमें दोनों काफी स्टनिंग लग रही हैं.

आपको बतादे की बेटी का पहला ट्रिप है. करण की वाइफ अंकिता ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे करण और उनकी बेटी भी थी फोटो शेयर कर अंकिता ने लिखा : मेहर का पहला ट्रिप 2021 मैं पहले से ही आपसे प्यार करती हूँ. साथ ही मालदीव की कुछ वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी. फैंस को अब इस कपल के वेकेशन फोटोज का इंतज़ार है.

Ankita Bhargava and Karan Patel with Daughter on their vacation

आपको बता दे कि टीवी एक्टर करण पटेल और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव की शादी 3 मई 2015 को हुई थी. शादी के चार साल बाद दोनों ने मिलकर अपने घर में एक नन्ही परी का स्वागत किया था, उनकी बेटी का नाम है मेहर पटेल। उनकी बेटी एक साल की हो चुकी है हाल ही में करण ने अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को दिखाया था जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतज़ार था।

करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है लेकिन बेटी के एक साल के होने तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया था वो बेटी के साथ कई फोटो शेयर कर चुके है लेकिन सब में उनकी बेटी का फेस हाईड ही था पर फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है मेहर की तस्वीरें जब सामने आयी थी तब वो खूब वायरल हुई थी फैंस ने मैहर पर खूब प्यार बरसाया था मेहर बेहद क्यूट है.

Related posts