आधी रात को नीतू कपूर के जन्‍मदिन का जश्‍न, आलिया भट्ट भी आयी नज़र

Neetu kapoorNeetu kapoor

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को 63 वां जन्मदिन मना रही है. नीतू कपूर ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाया है. नीतू कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महज 8 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था. वही सिर्फ 15 साल की उम्र में नीतू ने ‘रिक्शावाला’ फिल्म से लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू किया था. वही अपने जन्मदिन के खास मौके पर नीतू ने इसे अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया.

Neetu Kapoor’s Birthday Celebrations With Kapoors

 नीतू कपूर ने बुधवार रात पूरे कपूर परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. नीतू कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर रणधीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, बबीता कपूर, आदर जैन समेत सभी परिवार के लोग उनके घर पर पहुंचे थे. बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर की हैं जिसे फैन्स खूब पसंद भी कर रहे है.

Neetu Kapoor’s daughter Riddhima Kapoor Sahni shares birthday eve post for mom

रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर और माँ नीतू कपूर के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए मां को जन्मदिन की बधाई दी है. तस्वीर शेयर कर रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और मेरे अपने… जन्मदिन मुबारक हो मां! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. इसके सिवा रिद्धिमा ने सभी के साथ एक ग्रुप तस्वीर भी शेयर की है. वही रिद्धिमा ने एक सेल्फी अपनी कज़िन सिस्टर्स करीना और करिश्मा के साथ भी पोस्ट की है.

वही वर्क फ्रंट की बात करे तो नीतू जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो से अपना कमबैक करने वाली है. इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोहली नज़र आएंगे. 

Related posts