अरमान अनीसा की महेंदी सेरेमनी में बहन करिश्मा कपूर ने मचाई धूम

Armaan Anissa mahendiArmaan Anissa mahendi

कपूर खानदान इन दिनों अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। करिश्मा कपूर करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। अरमान जैन अपनी बचपन की दोस्त अनीसा मल्होत्रा को लम्बे समय से डेट कर रहे थे और 2 महीने पहले ही दोनों की रोका सेरेमनी बड़े धूम धाम से आयोजिय की गई थी ।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी का  प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। इस सेलिब्रेशन में कपूर परिवार के लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे ।

रविवार शाम अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी में कपूर परिवार से करिश्मा कपूर मां अपनी बबीता के साथ, रणधीर कपूर , राजीव जयपुर पहुंचे थे  उनके अलावा श्वेता बच्चन, सुनील शेट्टी, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, अनिल अम्बानी, टीना अम्बानी संग, बोने कपूर सहित अन्य सेलेब्स भी अरमान की मेहंदी सेरेमनी में नजर आए।

महेंदी सेरेमनी के लिए अनीसा ने येलो कलर का लहंगा फ्लॉवर ज्वेलरी के साथ केरी किया था जिसमे वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी  वही अरमान क्रीम  पयजामे में जच रहे थे । अरमान और अनीसा की मेहंदी से कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आप करिश्मा कपूर, उनके भाई अरमान जैन और अनीसा को नाचते देख सकते हैं। इसके साथ अन्य घरवाले और मेहमान भी ठुमके लगा रहे हैं ।

Related posts