कार्तिक और कियारा ने शुरू की ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग, फर्स्ट लुक की पिक्चर्स हुई लीक

Karthik Kiara shooting bhool bhulaiyaaKarthik Kiara shooting bhool bhulaiyaa

साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग दशहरा के दिन से स्टार्ट हो गयी है। फिल्म के सीक्वल में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आने वाली है।

कार्तिक ने फिल्म के सेट से एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे ब्लैक हुडी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं रेड और ग्रीन कलर के सूट में नजर नजर आ रहीं कियारा हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़े हुए हैं, जिसपर फिल्म का लोगो दिखाई दे रहा है।तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा, “शुभारंभ, भूल भुलैया 2.”

फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूरत शॉट के वक्त की कुछ झलकियां शेयर की हैं। जिसमे फिल्म के निर्देशन अनीज़ बाज़मी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी भी पूजा करते नज़र आ रहे हैं।

फिल्म के शूटिंग शुरू होते ही लीड एक्टर्स का लुक भी लीक हो गया है जिसमे कार्तिक और किआरा दोनों ही गाँव के परिवेश में नजर आ रहे हे।जहा कार्तिक ने ब्लू कलर के कुर्ते के साथ राजस्थानी पगड़ी पहनी है वही कियारा भी मल्टीकलर के राजस्थानी लहँगे के साथ सिल्वर हार,मांग टिका और कड़े पहने नजर आई।

फिल्म का पहला पार्ट 2007 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा और परेश रावल  ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। दूसरे पार्ट की बात करें तो कार्तिक ने इसमें अक्षय की जगह ली है। उनका फर्स्ट लुक अगस्त में रिलीज किया गया था। इस फिल्म की रिलीज अगले साल 31 जुलाई के लिए प्रस्तावित है।इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें