कसौटी जिंदगी के 2 के फेम एक्टर साहिल आनंद जल्द बनने वाले है पिता

Sahil AnandSahil Anand

कोरोना काल में कई सेलेब्स के घर नन्हे बच्चे की किलकारियां गुंजी तो वही कई सेलेब्स के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है इस कड़ी में एक और सेलेब्स जुड़ गए है जिनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी के 2 के फेम एक्टर साहिल आनंद पिता बनने वाले हैं. जल्द ही साहिल आनंद की पत्नी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं.

Actor Sahil Anand and wife Rajneet Monga expecting first child

साहिल ने अपनी वाइफ रजनीत मोंगा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने पिता बनने की खुशखबरी शेयर की. ये तस्वीर उनकी वाइफ के बेबी शावर की है. इस तस्वीर में साहिल आनंद और उनकी पत्नी पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए साहिल आनंद ने लिखा, “प्यार”.

टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने बधाई देनी शुरू कर दी। हिना खान, आमना शरीफ, वाहबिज दोराबजी, विकास गुप्ता, अभिषेक कपूर, करण ग्रोवर समेत कई लोगों ने बधाइयां दी वही फैंस भी साहिल को जम कर बधाइयां दे रहे है.

Parents to be

बता दें कि साहिल आनंद और राजनीत ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद साहिल आनंद पिता बनने जा रहे हैं। साहिल टीवी शो के साथ साथ फिल्मो में भी नज़र आ चुके है. साहिल को है अपना दिल तो आवारा, कसौटी जिंदगी के 2 जैसे शो में देखा गया. वही साहिल स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, लव डे – प्यार का दिन जैसी फिल्मो में भी नज़र आ चुके है.

साहिल आनंद से पहले टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने भी बेबी के आने की जानकारी फैन्स को दी थी। उन्होंने बताया था कि अगस्त में उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Related posts