मिड डे मील बना 1500 रुपये कमाने वाली बबीता बनेगी KBC 11 की दूसरी करोड़पति

Second Crorepati Baita TadeSecond Crorepati Baita Tade

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 को हाल ही में अपना पहला करोड़पति मिला । बिहार के एक किसान के बेटे सनोज राज ने हाल ही में 1 करोड़ रुपए जीत लिए और उन्होंने यह जीत पिता को समर्पित की है।

अब  शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सीजन के दूसरे करोड़पति की झलक दर्शकों को देखने को मिली है। इस कंटेस्टेंट का नाम बबिता ताड़े है। इसमें बबीता ताडे नाम की एक महिला 1 करोड़ रुपये जीतेंगी । प्रोमो में दिखाया गया कि बबीता महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली हैं। वह बच्चों के लिए मिड डे मील में खिचड़ी बनाने का काम करती हैं और उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है । इस छोटी सी क्लिप में अमिताभ उनसे वेतन के बारे में सवाल करते हैं जिस पर बबीता बताती हैं कि उन्हें महीने के 1500 रुपये मिलते हैं।

इतनी कम सैलरी मिलने का भी उन्हें कोई दुख नहीं है। उन्हें इस बात से खुशी मिलती है कि वह बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं जो बच्चे पसंद करते हैं। वह बताती हैं कि इस शो के जरिए वह बस यह साबित करना चाहती हैं कि एक खिचड़ी बनाने वाली भी कुछ कर सकती है।

इस प्रोमो के अंत में अमिताभ उत्साह के साथ ‘1 करोड़’ बोलते हैं जिसके बाद बबीता के चेहरे पर जीत की खुशी दिखाई देती है। बता दें कि बबीता सीजन की दूसरी करोड़पति बनेंगी ।बबिता के पहले सनोज राज 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे । सवाल ज्यादा मुश्किल था इसलिए सनोज ने रिस्क ना लेते हुए शो छोड़ने का फैसला किया। सनोज राज का सपना सिविल सर्विसेज में जाने का हे और वो फ़िलहाल आईएएस की तैयारी कर रहे हे ।

बबीता ताड़े को हॉट सीट पर खेलता हुए देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित है यह एपिसोड आने वाले सप्ताह में टेलीकास्ट किया जायगा ।

Related posts

One Thought to “मिड डे मील बना 1500 रुपये कमाने वाली बबीता बनेगी KBC 11 की दूसरी करोड़पति”

Leave a Comment जवाब रद्द करें