किश्वर मर्चेंट जल्द बनेंगी मां, सेलिब्रेट करी गोदभराई की रस्म

Kishwar MerchantKishwar Merchant

कोरोना काल में कई सेलेब्स के घर बच्चों की किलकारियां गूंजी है. वही इस कड़ी में किश्वर मर्चेंट भी शामिल है एक्ट्रेस किश्वर और सुयश राय के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. वही हाल ही में किश्वर की गोदभराई की रस्म हुई है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर किश्वर ने फैन्स के साथ शेयर की.

Mehndi Design of Kishwer Merchant Baby Shower

जल्द ही किश्वर मर्चेंट मां बनने वाली हैं। किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को खूब इंजॉय कर रही. वही आज का दिन किश्वर के लिए बेहद खास है क्योंकि आज किश्वर की गोद भराई की रस्म होनी है. वही अब उन्होंने अपनी गोद भराई की तस्वीरें वीडियो शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. किश्वर ने अपनी गोद भराई में लगाई मेहंदी की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की जिसे खूब पसंद किया गया. इस मेहंदी में एक हाथ पर प्रेग्नेंट लेडी बनी दिखी तो वही एक हाथ पर बेबी शावर एंड मॉम टू बी लिखा गया.

Mom-to-be Kishwer Merchantt enjoys her baby shower to the fullest

गोदभराई के समय किश्वर ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था जिसमे वो बेहद खूबसूरत नज़र आयी. वही किश्वर ने पति सुयश संग के वीडियो शेयर की जिसमे सुयश किश्वर को केक खिलाते नज़र आये. इसके साथ ही किश्वर दो तरह से अपनी गोद भराई सेलिब्रेट कर रही दूसरे सेलिब्रेशन के लिए किश्वर ने पर्पल कलर की ड्रेस पहने और फूलों के गहने पहने अपनी तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की.

किश्वर और सुयश अपने आने वाले बेबी के लिए काफी एक्साइटेड है और इस गोदभराई के रस्म में दोनों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ देखने को मिली. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं.

Parents to be

आपको बतादे कि सुयश और किश्वर ने साल 2016 में शादी की थी। साल 2011 में शो प्यार की ये एक कहानी के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सुयश और किश्वर काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे।

Related posts