लिसा हेडन ने बेबी बंप के साथ अपना कम्फर्टेबल मैटरनिटी फैशन किया फ्लॉन्ट

Lisa HaydonLisa Haydon

बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन जल्द ही तीसरी बार माँ बनने वाली है. वही हाल ही में लिसा ने अपने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है जो लगातार वायरल हो रही है.

Lisa Haydon’s Comfortable Green super stretchy dress

लिसा हेडन जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली है. हाल ही में लिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिससे फैंस काफी पसंद कर रहे है. इन तस्वीरों में लिसा डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आयी.

Lisa Haydon’s Comfortable black tent dress

वही इससे पहले लिसा ने ब्लैक कलर की आउटफिट में अपनी तस्वीर शेयर की थी. इस ड्रेस को पहने पिक शेयर कर लिसा ने बताया की ये टेंट ड्रेस उनकी सबसे कम्फर्टेबल प्रेगनेंसी आउटफिट्स में से एक हैं.

Lisa Haydon’s Comfortable white cotten dress

वही इसके सिवा लिसा ने वाइट कलर की कॉटन ड्रेस पहने अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया. वही इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिसा ने बताया कि ज़ारा ब्रांड से ली गई उनकी ये ड्रेस ऐसी है, जो उन्हें प्रेग्नेंसी से पहले और 9 महीने के गर्भ के साथ फिट बैठी। लिसा के प्रेगनेंसी टाइम में उनका कम्फर्टेबल प्रेगनेंसी फैशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है.

आपको बता दें की लीसा हेडन और डिनो लालवानी ने साल 2016 में शादी की थी और 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे जैक का स्वागत किया। वही लीसा ने अपने दूसरे बेटे को पिछले साल 2020 जनवरी में जन्म दिया था. अब लीज़ा अपने तीसरी बच्चे को इस महीने जून में जन्म देने वाली है.

लीसा हेडन को क्वीन, रास्कल्स, आयशा, हाउसफुल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में जबरदस्‍त अभिनय के जरिए काफी पॉपुलरटी मिली थी। उन्होंने वेब शो द ट्रिप में भी अभिनय किया था.

Related posts