खतरों के खिलाडी सीजन 11 में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर अभिनव शुक्ला तक ये सेलेब्स करेंगे स्टंट्स

List of Khatron Ke Khiladi 11 contestantsList of Khatron Ke Khiladi 11 contestants

फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी फिर जल्द ही अपने नए सीजन के साथ लोगो का मनोरंजन करने आने वाला है. हाल ही रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाडी सीजन 11 को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है. ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कई सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है. तो आइए आज जानते है कि खतरों के खिलाडी सीजन 11 में कौन कौन सी हस्तियां शामिल होंगी. वही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो की शूटिंग इस साल आबू धाबी में अगले महीने से होगी.

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

Divyanka Tripathi to participate in Khatron Ke Khiladi 11

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को अक्सर शो में आदर्श पत्नी और बहु के रूप में देखा गया है. लेकिन अब जल्द ही दिव्यांका टीवी पर स्टंट करती नज़र आएँगी. सूत्रों के अनुसार दिव्यांका खतरों के खिलाडी सीजन 11 में नज़र आने वाली है. हाल ही में खबर आयी है कि दिव्यांका ने खतरों के खिलाडी के खिलाडी शो को साइन कर लिया है.

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)

Rahul Vaidya to participate in Khatron Ke Khiladi 11

बिग बॉस सीजन 14 के फर्स्ट रनर अप रहे राहुल वैद्य भी इस शो में नज़र आ सकते है. सूत्रों के अनुसार बिग बॉस शो खत्म होने के कुछ हफ्तों बाद ही राहुल से इस शो के लिए कांटेक्ट किया गया था, इसके साथ ही राहुल वैद्य ने भी रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी करने का फैसला किया है।

निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli)

Nikki Tamboli to participate in Khatron Ke Khiladi 11

बिग बॉस सीजन 14 से अपनी पेचान बनाने वाली निक्की तम्बोली भी इस शो अपनी शिरकत कर सकती है. बिग्ग बोस में निक्की सेकंग रनर अप थी इस शो से निक्की को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है. जिस के बाद अब वो खतरों के खिलाडी शो में आ कर अपना जलवा दिखाएंगी.

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla)

Abhinav Shukla to participate in Khatron Ke Khiladi 11

एक्टर और बिग बॉस 14 सीजन में नज़र आए अभिनव शुक्ल भी इस शो में देखने को मिल सकते है. अभिनव शुक्ला को बिग बॉस 14 के सबसे सभ्य खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है, फैंस ने शो में अभिनव को काफी पसंद किया था. सूत्रों के अनुसार फैंस के पसंदीदा अभिनव शुक्ल ने खतरों के खिलाडी सीजन 11 के लिए हां भी करदी है तो वो जल्द इस शो में नज़र आएंगे.

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

Arjun Bijlani to participate in Khatron Ke Khiladi 11

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Ajrun Bijlani) छोटे पर्दे के उन सितारों में से एक हैं जो कि फैंस के दिलों पर राज करते हैं. फैंस अर्जुन को काफी पसंद करते है, अर्जुन जल्द ही खतरों का सामना करते देखा जाने वाला है. अर्जुन ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वह रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेंगे.फैंस अर्जुन स्टंट करते हुए देखने के लिए काफी बेसब्र है.

सौरभ राज जैन (Saurabh Raj Jain)

Saurabh Raj Jain to participate in Khatron Ke Khiladi 11

टीवी शो महाभारत में कृष्ण बन कर दर्शको के दिलो पर राज करने वाले सौरभ राज जैन जल्द ही खतरों के खिलाडी में नज़र आएंगे. सौरभ भी इस शो में स्टंट कर फैंस को हैरान करने को तैयार है.

वरुण सूद (Varun Sood)

Varun Sood to participate in Khatron Ke Khiladi 11

रोडीज से मशहूर हुए हैंडसम हंक वरुण सूद के लिए खतरों के खिलाड़ी 11 के मेकर्स ने अप्रोच किया है.

आस्था गिल (Aastha Gill)

Aastha Gill to participate in Khatron Ke Khiladi 11

डीजे वाले बाबू गाने से पॉपुलर हुई सिंगर आस्था गिल भी इस लिस्ट में शामिल है. सूत्रों के मुताबिक आस्था भी इस शो का हिस्सा बनेंगी. खतरों के खिलाडी सीजन 11 की टीम ने आस्था को शो का ऑफर दिया था तो वही खबरे है की आस्था ने शो के लिए हामी भर दी है.

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

Urvashi Dholakia to participate in Khatron Ke Khiladi 11

टीवी शो कसौटी ज़िंदगी की शो में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया, भी खतरों के खिलाडी के 11वें सीजन का हिस्सा होंगी उर्वशी ढोलकिया को आखिरी बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ नच बलिए 9 में देखा गया था. वही सूत्रों के अनुसार बिग बॉस 6, नच बलिए 9 में भाग लेने के बाद अब वह खुद को चुनौती देना चाहते हैं और इस शो के लिए एक्शन स्टंट करना चाहते हैं ।

Related posts