जय भानुशाली और माही विज ने बेटी तारा के साथ मनाई शादी की 10वि सालगिरह

JAI BHANUSHALI MAHI VIJJAI BHANUSHALI MAHI VIJ

टेलीविज़न की दुनिया के फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल ही में अपनी 10 वी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।  दोनों 9 सितंबर, 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। जय और माही ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी बेटी तारा, पेरेंट्स और कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की।  

जय ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए घर पर ही डेकोरेशन किया था जिसे देख कर माही बेहद खुश नजर आई।

जय ने अपने अंदाज में पत्नी के लिए बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “10 साल साथ रहने का असर, पागल हो रहे हैं, माही, हैप्पी एनिवर्सरी हमें.”
 शादी की दसवीं सालगिरह पर माही और जय ने अपनी इंगेजमेंट का एक बेहद प्यारा थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी मेरी जान। 10 साल और हमारे पास एक खूबसूरत लड़की तारा है जिसके साथ हम इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भगवान दयालु है। हमेशा हमारा मार्गदर्शन करने के लिए भगवान का शुक्र है, लव यू जान।”

Jay Bhanushali Mahhi Vijj anniversary celebration

इसी वीडियो को जय भानुशाली ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”10वीं सालगिरह की शुभकामनाएं माही।  पत्नी को सुनना एक वेबसाइट के नियमों और शर्तों को पढ़ने के समान है। आप कुछ भी नही समझते हैं, लेकिन फिर भी आप कहते हैं…..मैं सहमत हूँ!!! 10 साल की खूबसूरत यात्रा और क्या खूबसूरत तोहफा भगवान ने हमें दिया।  मेरी बाहों में तारा और बगल में तुम, वाकई ज़िन्दगी खूबसूरत हो गई है।… लव यू माही चलो इतनी अच्छी बातें तो कर ली, अब एक बॉयज ट्रिप की परमिशन तो बनती है।”

एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। माही  और उनके पति जय भानुशाली ने 2013 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ के विनर भी रह चुके हैं। 

Related posts