राधा कृष्ण की मल्लिका सिंह ने सेट पर सेलिब्रेट किया जन्मदिन, को-स्टार सुमेध मुदगलकर ने यू किया विश

mallika birthday celebration on setmallika birthday celebration on set

स्टार भारत के शो ‘राधा कृष्ण’ में राधा के रूप में नजर आने वाली मल्लिका सिंह ने 15 सितंबर को अपना  20 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।  मल्लिका ने अपने शो राधा कृष्ण के सेट को स्टार्स के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई है

मल्लिका सिंह और सुमेध मुदगलकर की जोड़ी राधा कृष्ण के रूप में छोटे पर्दे की एक लोकप्रिय जोड़ी बन गई है। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही आनंदित करने वाली है। सुमेध ने मल्लिका के जन्मदिन पर उनकी एक बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “क्योंकि मैं आपके दिल की गहराई से जानता हूं। आप जो एक बच्ची है ।एक प्यारी बच्ची  जो जीवन में मजेदार और सकारात्मकता चाहती है! एक बच्चा जिसने बहुत लंबा सफर तय किया है और हमें गौरवान्वित किया है! जन्मदिन की शुभकामनाएं।

आपको बता दे मल्लिका सिंह का जन्मदिन 15 सितम्बर 2000 को जम्मू कश्मीर में हुआ था। मल्लिका की मम्मी रूबी सिंह जम्मू में कोरिओग्राफर और क्लासिकल डांस टीचर है।  मल्लिका जब 10 में थी तब उन्होंने शो राधा कृष्ण के लिए ऑडिशन दिया था दरअसल उस वक़्त मल्लिका अपनी आंटी के घर मुंबई रहने आई थी।  मल्लिका को एक्टिंग बिलकुल पसंद नहीं थी लेकिन अपनी माँ के कहने पर उन्होंने शो में राधा के रोल के लिए ऑडिशन दे दिया। ऑडिशन के ढाई साल बाद शो के प्रोडूसर सिद्धार्थ कुमार ने उन्हें इन्फॉर्म किया की वे राधा कृष्णा शो के लिए सेलेक्ट हो गई है। मल्लिका पिछने ढाई सालो से पाने नाना नानी के साथ मुंबई में रह रही है।  हलाकि शुरू शुरू उन्हें एडजस्ट होने में काफी दिक्कत हुई क्योकि मुंबई और जम्मू की लाइफस्टाइल में काफी डिफरेंस था।

मल्लिका अक्सर रोती रहती थी लेकिन उनकी मम्मी उन्हें डांसिंग और ऑडिशंस में बिजी रखती थी इसी बदौलत मल्लिका अब एक अच्छी डांसर भी है । मल्लिका ने राधा के रोले के लिए अपनी वोकल स्किल्स पर काम किया वही हारमोनियम भी सीखा है।  टीवी शो में काम करते हुए भी मल्लिका ने पढाई जारी रखी। 

Related posts