मुझसे दोस्ती करोगी फिल्म के ये चाइल्ड आर्टिस्ट अब हो चुके है बड़े, करते है ये काम

Mujhse Dosti KarogeMujhse Dosti Karoge

साल 2002 में करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी रिलीज़ हुई थी. इस फिल्मो को दर्शको ने खूब पसंद किया था. वही इस फिल्म में यंग करीना, रानी और ऋतिक का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट भी आपको याद होंगे. आज ये चाइल्ड आर्टिस्ट काफी बड़े हो चुके है क्या आपको पता है कि वो चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और आज क्या कर रहे है? तो आइये आज हम आपको उन चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताते है.

बरखा सिंह (Barkha Singh)

Mujhse Dosti Karoge film’s child artist Barkha Singh is now grown up

मुझसे दोस्ती करोगी फिल्म में चाइल्ड करीना का किरदार निभाने वाली आर्टिस्ट का नाम बरखा सिंह है. इस फिल्म के लिए बरखा को काफी तारीफ मिली थी. आज बरखा काफी बड़ी और स्टाइलिश हो चुकी है. इसके साथ ही बरखा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम भी बन चुकी है. बरखा एक एक्ट्रेस के साथ साथ फेमस यूट्यूबर बन चुकी हैं. हाल ही में बरखा का शो ‘सायलेंस, कैन यू हियर इट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है. आज भी लोग इन्हें यंग करीना के नाम से जानते हैं. 

अथित नाइक (Athit Naik)

Mujhse Dosti Karoge film’s child artist Athit Naik is now grown up

मुझसे दोस्ती करोगी में यंग ऋतिक रोशन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम अथित नाइक है. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अथित को कई बॉलीवुड फिल्मो में देखा गया है. अथित अब तक 7 फीचर फिल्म, 176 टीवी कमर्शियल और कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. लेकिन अभी अथित इंडिया में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी कर रहे हैं.

Related posts