गोवा बीच पर नेहा कक्कड़ आदित्य नारायण का रोमांटिक अंदाज़

Neha kakkar Aditya narayanNeha kakkar Aditya narayan

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस से ज्यादा शो की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी की खबरों को लेकर ज्यादा चर्चा में है। शो के मुताबिक इन दोनों की शादी 14 फ़रवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन होने वाली है । 

इसी बीच आदित्य और नेहा की गोवा से कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई है। 

ये तस्वीरें गोवा बीच की है जहा नेहा और आदित्य रोमांटिक अंदाज में डांस करते और चिल करते नजर आ रहे है। दरअसल ये तस्वीरें नेहा और आदित्य के म्यूजिक वीडियो की है जिसका नाम ‘गोवा बीच’ है।इस गाने को नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो नेहा और आदित्य  के रोमांस के साथ ही टोनी कक्कड़ और कैट क्रिश्चियन का रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है।गाने के कुछ हिस्से में नेहा का आदित्य के साथ बोल्ड अंदाज भी नजर आ रहा है।

आदित्य और नेहा की शादी अफवाह है या कुछ और ये तो पता नहीं हो लेकिन उनके इस गाने के बाद ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि दोनों के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं है।

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर की रिलीज में देरी को लेकर एक नोटिफिकेशन शेयर किया था. नेहा कक्कड़ का ये गाना पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 11 फरवरी कर दी है। गाना के रिलीज़ के बाद से ही फैंस इसे काफी पसंद कर रहे है साथ ही लोगो को आदित्य और नेहा की केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आ रही है। अब बस फैंस को नेहा संग आदित्य की शादी का इंतजार है। जिसका असली खुलासा 14 फरवरी को इंडियन आइडल के सेट पर होगा।

Related posts