नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने की बैचलर पार्टी, 14 फरवरी को होगी शादी

neha kakkar aditya narayan weddingneha kakkar aditya narayan wedding

‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा शो की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है।शो में पहले से ही नेहा और आदित्य के बीच मजेदार मोमेंट्स अक्सर देखने को मिलते थे लेकिन अब दोनों की शादी की चर्चा काफी जोरो पर है

शो के एक एपिसोड में नेहा के माता पिता और आदित्य के पिता उदित नारायण और उनकी पत्नी भी  नजर आये जहा मशहूर सिंगर उदित नारायण ने नेहा को अपनी बहु बनाने की इच्छा जाहिर की बस फिर क्या था नेहा के पेरेंट्स ने भी दोनों के इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। कहा जा रहा है की आदित्य और नेहा  14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे को शादी करेंगे।

सेट पर सबसे पहले आदित्य के परिवार की ओर से नेहा को शगुन दिया गया। इस दौरान दोनों की शादी की डेट भी पक्की हो गई। सबने मिलकर तय किया कि 14 फरवरी को शादी होगी। इसके बाद विशाल ददलानी ने 1 फरवरी को मेहंदी की डेट भी फिक्स कर दी है।सेट पर शादी के कार्ड की तस्वीर भी सामने आई।

 जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी और शो के कंटेस्टेंट काफी एक्साइटेड हैं।अब नेहा और आदित्य शू के सेट पर ही बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।

सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में रेड रोज दे कर प्रोपोज़ किया। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।

सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार करते नजर आये ।

हाल ही में ‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर पॉपुलर सिंगर कुमार सानू पहुंचे थे। यहां कुमार सानू ने नेहा कक्कड़ को एक स्पेशल तोहफा दिया। कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से नेहा को लाल चुनरी गिफ्ट की। शादी का शगुन मानकर नेहा ने इसे स्वीकार किया।

नेहा और आदित्य की शादी के बारे में उदित नारायण का बयान भी आया था। उन्होंने कहा था, ‘दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है। टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं। मुझे भी नेहा बहुत पसंद है। मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी।’

बता दें कि नेहा और आदित्य की शादी का ये किस्सा एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। आदित्य को कई बार शो में नेहा के साथ फ़्लर्ट करते देखा गया था इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरे आने लगी। अब देखना ये है कि नेहा सच में नारायण परिवार की बहू बनती हैं या शो के खत्म होने के साथ ये किस्सा भी खत्म हो जाएगा।

Related posts