नील भट्ट से आयशा सिंह तक जानिए टीवी शो गुम है किसी के प्यार में स्टार कास्ट की सैलरी

Gum Hai Kisi Ke Pyaar MeinGum Hai Kisi Ke Pyaar Mein

गुम है किसी के प्यार में छोटे पर्दे का दर्शकों के बीच पसंदीदा टीवी सीरियल है. इस शो में दिखाए जा रहे लव ट्रायंगल को दर्शक खूब पसंद करते है. इस सीरियल के मुख्य किरदार एसीपी विराट चव्हाण, सई जोशी और पाखी हैं जो इस टीवी शो की जान हैं ये सेलेब्स शो को मनोरंजक बनाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते है तो आइये आज हम जानते है कि इस शो में नज़र आ रहे स्टार कास्ट को प्रति एपिसोड कितनी सैलरी दी जाती है.

नील भट्ट (Neil Bhatt)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Neil Bhatt’s salary

एक्टर नील भट्ट टीवी का जाना माना नाम है, नील भट्ट इस सीरियल में मुख्य किरदार एसीपी विराट चव्हाण की भूमिका निभा रहे हैं. विराट चव्हाण का किरदार निभाने के लिए नील भट्ट को मोटी रकम मिलती हैं. इस शो के लिए नील प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये सैलरी लेकर शो के सबसे महंगे एक्टर बन गए है.

आयशा सिंह (Ayesha Singh)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Ayesha Singh’s salary

एक्ट्रेस आयशा सिंह शो में  एसीपी विराट चव्हाण की पत्नी सई में किरदार में नज़र आ रही है. आयशा सिंह भी अपने इस किरदार के लिए अच्‍छी खासी रकम लेती हैं। र‍िपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस आयशा सिंह एक एपिसोड के लिए 80 हजार रुपये की बड़ी रकम चार्ज करती हैं.

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma Bhatt)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Aishwarya Sharma Bhatt’s salary

एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा गुम है किसी के प्यार में पाखी यानी पत्रलेखा का किरदार निभाती हैं. स्वीट सी दिखने वाली ऐश्वर्या टीवी इंडस्ट्री की टॉप वैंप्स‌ में शुमार हैं. पत्रलेखा का रोल निभाने के लिए ऐश्‍वर्या शर्मा प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये फीस लेती है.

किशोरी शहाणे (Kishori Shahane)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Kishori Shahane’s salary

टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा किशोरी शहाणे गुम है किसी के प्यार में किशोरी भवानी का किरदार निभाती हैं. किशोरी शहाणे को उन्हें इस किरदार के लिए प्रति एपिसोड 60 हजार रुपये बतौर फीस दिए जाते हैं।

मिताली नाग (Mitali Nag)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Mitali Nag’s salary

शो में दिव्यानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिताली नाग टीवी का जाना माना चेहरा है. इस शो में मितली मानसिक रूप से बीमार महिला का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं. इस शो में अपने किरदार के लिए मितली प्रति एपिसोड 55 हजार रुपये फीस ले रही है.

यश पंडित (Yash Pandit)

Tv show ghum hai Kisikey pyaar mein star cast Yash Pandit’s salary

गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर पुलकित का किरदार निभाने वाले यश पंडित बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. इस शो में डॉक्टर पुलकित का किरदार निभाने के लिए यश पंडित  40 हजार रुपये प्रति एपिसोड फीस चार्ज करते है.

यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra)

पंजाबी फ‍िल्‍मों के बाद गुम है किसी के प्यार में सीरियल से हिंदी डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा शो में शिवानी चव्हाण का किरदार निभा रही हैं. इस शो में यामिनी मल्होत्रा प्रति एपिसोड 50 हजार रुपये फीस दी जाती है.

Related posts