निया शर्मा ने अपने भाई विनय की शादी में लगाए चार चाँद

Nia sharma's brother weddingNia sharma's brother wedding

टीवी की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा के घर में इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है. ये शादी का माहौल निया के भाई विनय की शादी के लिए है. निया ने शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो लगातार वायरल हो रही हैं.

Nia Sharma shared stunning pictures of brother vinay’s mehndi ceremony

निया ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है. निया ने मेहंदी रस्मों की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमे से एक तस्वीर में निया अपने भाई के हाथ पर खुद मेहंदी लगाते हुए नज़र आयी है. अपने भाई की महंदी सेरेमनी में निया पीला रंग का सूट पहने नज़र आयी. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा- ‘भाई की शादी.’

Nia Sharma shared pictures of brother vinay’s wedding

वही निया ने हाल ही में अपनी भाई की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की. शादी के दौरान निया वाइट रंग का लहंगा पहने नज़र आयी. सफेद ड्रेस के साथ निया ने लाल रंग की लिपस्टिक और लाल रंग की जूती पहन रखी थी. शादी की तस्वीरों में निया ने अपने भाई और भाभी की तस्वीर शेयर की. इन तस्वीरों विनय अपने पत्नी महक को वरमाला पहनाते दिखे  एक तस्वीर में निया और विनय डांस करते दिखे. निया की शेयर की तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर उनके भाई को  शुभकामनाएं दे रहे है.

निया शर्मा का भाई विनय शर्मा दिल्ली में स्थित किसी एमएनसी में काम करता है. सामने आई तस्वीरों में निया और उनके भाई के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गयी है।  निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर उन्हें उनके भाई के साथ मस्ती करते देखा गया है. 

Related posts