नीति टेलर ने ‘वेडिंग आउटफिट ट्रायल’ शेयर किया, खुलासा किया कि वह एक ‘बड़ी’ शादी चाहती थी

Niti TaylorNiti Taylor

टेलीविज़न की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने 13 अगस्त को एक पारिवारिक समारोह में अपने मंगेतर परीक्षित बावा संग सात फेरे लिए थे. कोरोना के चलते नीति को परीक्षित की शादी एक छोटे समारोह के तौर पर परिवार वालों और कुछ करीबियों के बीच हुई थी. वही दोनों की शादी को 9 महीने पूरे हो गए है. इस मौके पर नीति ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

Niti Taylor Relives Her ‘Wedding Outfit Trial’

नीति टेलर ने अपने मंगेतर परीक्षित बावा से छोटे समारोह में शादी की थी, हालांकि नीति एक बड़ी और ग्रैंड पंजाबी शादी चाहती थी लेकिन कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि, शादी के 9 महीनों बाद, नीति अभी भी शादी के दिन से अपने पलों को फिर से जीने की कोशिश कर रही है. नीति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो उस दिन से है जब से वह अपने वेडिंग आउटफिट्स ट्राई कर रही थीं.

Niti Taylor Wanted A big fat Punjabi Wedding

नीति टेलर ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह अलग-अलग लहंगे को ट्राई करती नजर आई. वही कैप्शन में नीति ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह एन्जॉय नहीं किया था, नीति ने सोचा कि कोरोना के हालात ठीक होने के बाद वो बड़ी और ड्रीम वेडिंग करेंगी और अपने ‘आजीवन सपनों के पलों’ को संजोएगी। आगे नीति ने लिखा अफसोस की बात है कि ऐसा करने का अब कोई अवसर नहीं है, वर्तमान समय की स्थिति के साथ। मैं इस मौके पर सभी को बताना चाहता हूं, कृपया अपने पलों को अपने दिलों में पूरी तरह से जीएं! हम जो सुरक्षित रूप से कर सकते हैं और खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना अपना बेस्ट करें। नीति ने आगे लिखा: मैं इस वीडियो के माध्यम से अपने पल को फिर से जी रही हूं.

नीति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो साल 2009 में उन्होंने ‘प्यार का बंधन’ से डेब्यू किया था। नीति फिर ‘कैसी ये यारियां’, ‘गुलाम’ में काम किया था। नीति लास्ट टाइम शो इश्कबाज में नजर आई थीं।

Related posts