नुसरत जहां ने गरीबो को बाटे कम्बल, बोली- हर कोई खुशी का हकदार है….

nusrat jahan social worknusrat jahan social work

अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर छाई रहती है।उनके वीडियो हों या फोटो, सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में नुसरत जहाँ का एक और वीडियो सामने आया हे जिसमे वो गरीबों और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांटती नजर आ रही हैं। इस कड़कड़ाती  ठण्ड में गरीब और बेघर लोग कम्बल पा कर बेहद खुश हो जाते है। इस नेक काम में उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ थे।

नुसरत जहां के इस कदम के लिए उनके फैंस  गर्व कर रहे हे वही कुछ लोग कंबल बांटने के दौरान वीडियो बनाए जाने से नाराज हैं और नुसरत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-”इसे शूट करने की क्या जरूरत थी?? आप सिर्फ लोगों को यह दिखाना चाहती हैं तो आप कितनी दयालु हैं? अच्छा पब्लिसिटी स्टंट है।”

 एक और यूजर ने लिखा-”सामाजिक कार्य अच्छी बात है और मैं इसकी सराहना करता हूं लेकिन क्या आपको पब्लिसिटी चाहिए?” एक अन्य यूजर ने लिखा-”कृपया दिखावा न करें, यह अच्छा काम है जो आप कर रही हैं लेकिन यह कैमरे के बिना भी किया जा सकता है।” 

Related posts