शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी को करवाए गणपति के दर्शन, मनाया बेटी का पहला जन्मदिन

Shilpa ShettyShilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए कल का दिन बहुत खास था. उनकी बेटी समीशा शेट्टीकुंद्रा एक साल की हो गई है. इस खास मौके शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर, दर्शन करने के लिए पहुंची थी.

शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के पहले जन्मदिन के मौके पर परिवार सहित सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची। वही शिल्पा और उनके परिवार की मंदिर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है. इन तस्वीरों में शिल्पा ने बेटी समीशा को गोद में लिया हुआ साथ ही समीशा बेहद क्यूट नज़र आयी. शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी, पति राज कुंद्रा, बेटा वियान कुंद्रा, मां सुंनदा और सास-ससुर मौजूद थे.

On Samisha’s First Birthday, Shilpa Shetty Visits Siddhivinayak Temple With Family

वही गणपति पूजा के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई के महालक्ष्मी कोर्स स्थित कीबा रेस्टोरेंट गए. यहां शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के हाथ से केक कटवाया. इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इन तस्वीरों में पूरे कुंद्रा परिवार को देखा जा सकता है. साथ ही समीशा का बर्थडे केक भी काफी खूबसूरत था.

वही शिल्पा ने समीशा के बर्थडे पर उनका एक काफी प्यारा वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में समीशा की एक वीडियो के साथ कई सारी फोटोज हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं. इस वीडियो के शुरू मे शिल्पा समीशा से पूछती है कि वो किसकी बेटी है तो समीशा जवाब देती है मम्मा. उसके बाद समीशा का यह जवाब शिल्पा को काफी खुश कर देता है.

Samisha Shetty Kundra’s First Birthday celebration

इस वीडियो की शेयर करते हुए शिल्पा ने अपनी फीलिंग्स जाहिर कर लिखा: शिल्पा ने लिखा- ‘मम्मा, तुम्हारे मुंह से ये शब्द सुनना, जैसा कि आज तुम 1 साल की हो गई मेरे लिए ये सबसे बड़ा गिफ्ट है. तुम्हारे पहले दांत से लेकर पहले शब्द तक, तुम्हारी पहली स्माइल से पहले चलने तक, हर चीज स्पेशल है.’ हैप्पी फर्स्ट बर्थडे हमारी एंजेल, हमारी जिंदगी में पिछले एक साल में हर दिन प्यार, खुशियां और उजाला आया है. हम सभी तुमसे बहुत प्यार करते हैं. मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें सारी खुशियां मिलें.’

वही राज कुंद्रा ने भी बेटी के पहले जन्मदिन पर समीशा का झूला झूलते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “तुम अपनी मां की बेटी हो, लेकिन तुम्हारे अंदर मेरे पंजाबी जीन्स आए हैं। जन्मदिन मुबारक मेरी एंजल, समीशा। तुम हमारे परिवार को पूरा करती हो और उन तारों को छूती हो, जिनके बारे में मैं समझता था कि है ही नहीं। समीशा तुम एक साल की हो गई हो, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि समय कैसे उड़ गया।”

बता दें कि समीशा शिल्पा की दूसरी बेटी है इससे पहले शिल्पा का बेटा है,जिसका नाम है वियान राज कुंद्रा है. शिल्पा की बेटी सेरोगेसी के जरिए पैदा हुई हैं.

Related posts