सिंगर गीता माली की रोड एक्सीडेंट में मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Singer geeta mali deathSinger geeta mali death

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता अमेरिका से अपना शो खत्म करके गुरुवार को भारत पहुंचीं। जिसके बाद वो अपने पति विजय माली के साथ अपने नासिक वाले घर के लिए निकलीं।

मुंबई-नासिक हाइवे पर शाहपुर गांव के पास उनकी गाड़ी एक ऑयल टैंकर से टकरा गई। दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहा गीता की मौत हो गई और उनके पति विजय माली गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं हाल ही में अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी, और पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं।
प्रोफेशनल प्लेबैक सिंगर गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी।