दीया और बाती हम फेम प्राची तेलहान ने दिल्ली के बिज़नेसमेन रोहित सरोहा से लिए सात फेरे

Prachi tehlan weddingPrachi tehlan wedding

दीया और बाती हम सीरियल की आरजू राठी निभाने वाली अभिनेत्री यानी प्राची तेलहान ने शुक्रवार को रोहित सरोहा संग सात फेरे ले लिए। प्राची ने दिल्‍ली के बिजनेसमैन और वाइल्डलाइफ संरक्षणवादी रोहित सरोहा को जीवन साथी के रूप में चुना है। अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए प्राची ने कैप्शन में लिखा, “7.8.2020, मेरी शादी की तारीख।”

दुल्हन बानी प्राची तेलहान ने अपनी शादी के दिन महरून कलर का लहंगा पहना जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थी वही रोहित ने अपने इस खास दिन क्रीम कलर की शेरवानी और मेहरून कलर साफा पहना था। शादी की इन तस्वीरों में प्राची और रोहित दोनों साथ में बेहद खुश और खूबसूरत लग रहे थे। फैंस और सेलब्स सभी उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं. बता दें लॉकडाउन गाइडलाइन्स के चलते शादी में कुछ करीबी 50 लोग ही शामिल हुए। शादी दिल्ली के एक फार्म हाउस में हुई जिसमे सोशल डिस्टैन्सिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
इससे पहले प्राची ने अपनी मेहंदी, हल्दी और गौरी पूजा की फोटोज साझा की थी. रोहित संग उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज काफी पसंद किए गए थे। प्राची ने अपनी महेंदी सेरेमनी में फॅमिली के साथ जैम कर डांस किया जिसके वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किये।
प्राची और रोहित की शादी लव कम अरेंज मैरिज है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में प्राची के कजिन की शादी में हुई थी जहा रोहित को पहली नजर में ही प्राची पसंद आ गई थी । लेकिन उस समय दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे।
लॉक डाउन के दौरान दोनों की बाते दोबारा शुरू हुई, इतने सालों पुराना जो Spark था वो इस लॉकडाउन में जागा और बात शादी तक पहुंच गई।
प्राची तेहलान ने 2014 में सीरियल दीया और बाती से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिर वो सीरियल इक्यावन में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने दो पंजाबी, एक मलयालम और एक तेलुगु फिल्में भी की हैं. वैसे आपको बता दे प्राची दिल्ली कॉमनवैल्थ गेम्स 2010 में नेटबॉल टीम की कैप्टन रह चुकी है

Related posts