राजश्री ठाकुर ने डेढ़ महीने में ‘शादी मुबारक’ को कहा अलविदा

Rajshree Thakur quit the showRajshree Thakur quit the show

हाल ही में शुरु हुए स्टार प्लस के शो ‘शादी मुबारक’ को लेकर एक बडी खबर सामने आई है. जिससें इस सीरियल के फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है. जी हां इस शो की लीड एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने शो को बीच में ही अलविदा कह दिया है. आपको बता दे कि अब एक्ट्रेस रति पांडे के इस शो को लीड करने की खबर आई हैं.

शो में राजश्री ठाकुर प्रीति जिंदल का किरदार निभा रही थी. ये शो इसी साल अगस्त की 24 तारीख को शुरु हुआ था. ऐक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने सालों बाद इस शो से टीवी पर कमबैक किया था. वही इस शो में राजश्री प्रीति जिंदल के रोल में दर्शकों की खूब वाहवाही बटोर रही थीं. लेकिन मेकर्स ने रातोंरात ही उन्हें इस शो से रिप्लेस कर दिया.

राजश्री ठाकुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया- ‘मैं पहले साफ कर देना चाहती हूं कि शो से निकलने को लेकर मेरी मेकर्स के साथ कोई लड़ाई नहीं हुई. मेरी इंडस्ट्री में ऐसी छवि नही है. हम कभी भी किसी भी बात पर नहीं झगड़े और जो भी हुआ आपसी सहमति से हुआ.’

इसपर राजश्री ठाकुर ने आगे कहा कि, ‘मैंने मेकर्स को दो हफ्ते पहले ही अपने शो छोड़ने के बारे में बता दिया था. प्रड्यूसर्स को भी जानकारी दे दी थी. फिर हम लोग आराम से बैठे और कोई ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की जिससे ऐसा न हो, लेकिन बीच का कोई रास्ता नहीं निकला.’ जिसकी वजह से मुझे ये शो छोड़ना पडा.

जब इस बारे में रति पांडे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अभी शो में शामिल नहीं हुई हूं लेकिन बातचीत जारी है. चीजें चर्चा के चरण में हैं, इसलिए मैं आपको अभी के लिए कुछ भी नहीं बता पाऊंगी.”

Related posts